Doubtnut Promotions Sticky

डी.एन.ए के कौन -से गुण उसे आर .एन .ए . से अधिक स्थिर बनाते है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

विकास की प्रक्रिया में डी.एन.ए.,आनुवंशिक पदार्थ के रूप में आर. एन. ए. को प्रतिस्थापित कर बेहतर स्थायी विकल्प बन गया है| इसके निम्न कारण है-
( i ) डी. एन. ए. में राइबोस के स्थान पर पेण्टोज शर्करा के रूप में डीऑक्सीराइबोस पाई जाती है| इस कारण 2 O H सक्रिय समूह समाप्त हो जाता है| जबकि आर.एन.ए. में 2 O H समूह पाया जाता है जो सक्रिय होता है|
( i i ) डी.एन.ए. दिरज्जुकी अणु है| इसके रज्जुक ताप के कारण अलग हो जाते है लेकिन पूरकता के गुण के कारण अनुकूल परिस्थितियाँ प्राप्त होने पर पुनः जुड़ जाते है|
( i i i ) आर.एन.ए. उत्प्रेरक की भी भूमिका निभाता है, अतः अस्थिर होता है जबकि डी.एन.ए. ऐसा नहीं करता| अतः स्थिर होता है|
( i v ) डी.एन.ए. में यूरेसिल के स्थान पर थायमिन की उपस्थिति इसे और स्थिर बनाती है|
( v ) डी.एन.ए. के दो रज्जुको के बीच हाइड्रोजन बन्धो की उपस्थिति से तथा क्षारको के एक के ऊपर एक क्रम में व्यवस्थित होने से दिकुण्डली को और स्थिरता मिलती है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions