Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी चार विशेषताएँ बताइए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

आनुवंशिक कूट-" आदिकाल में उपस्थित वह सार्वत्रिक कोड जो सभी जीवधारियों में आनुवंशिक सूचना के आधार पर प्रोटीन संश्लेषण की सफल बनाता है , आनुवंशिक कूट कहलाता है| "इस कूट का प्रत्येक कोड वर्ड (सकेताक्षर) तीन अक्षर का बना होता है जिसे कोडान कहते है | यह कोडान के mRNA न्यूक्लियोटाइडो के संकेत तथा प्रोटीनों में पाए जाने वाले 20 अमीनो अम्लों में से किसी एक को इंगित करता है| जीव की आनुवंशिक सूचना DNA में क्षारको के विशिष्ट क्रम के रूप में उपस्थित होती है| यह सूचना पहले डी.एन.ए. टेम्पलेट पर बने mRNA में अनुलेखित होकर फिर पॉलीपेप्टाइड में अमीनो अम्लों के क्रम के रूप में अनुवादित हो जाती है|
आनुवंशिक कूट की विशेषताएँ-
(i) आनुवंशिक कूट का त्रिकूट या कोडान त्रिक होता है|
(ii) आनुवंशिक कूट असन्देहास्पद व विशिष्ट होता है| अर्थात प्रत्येक कोडान का केवल एक अर्थ होता है|
(iii) आनुवंशिक कूट कोमा रहित अर्थात विराम चिह रहित तथा अनतिव्यापी होता है|
(iv) यह अपहसित होता है (कुछ अमीनो अम्ल एक से अधिक कोड़ानो द्वारा कोडित होते है)|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions