Doubtnut Promotions Sticky

अंडाशय के भीतर बीजाण्डों के लगे रहने का क्रम बीजाण्डन्यास कहलाता है | बीजाण्डासन शब्द से क्या अभिप्राय है ? अनुप्रस्थ अथवा ऊर्ध्वकाट में दिखाई देने वाले पुष्प बीजाण्डन्यास के विभिन्न प्रकारों के नाम लिखिए तथा उनके आरेख खींचिए|

Text Solution
Verified by Experts

जरायुन्यास या बीजाण्डन्यास - अंडाशय में बीजाण्ड, बीजाण्डासन पर एक विशेष क्रम में व्यवस्थित रहते हैं , इसी क्रम को बीजाण्डन्यास कहते हैं | जैसा कि हम जानते हैं कि जायांग एक रूपांतरित पत्ती है वही पत्ती गोलाई में मुड़कर जायांग की रचना करती है, इस रूपांतरित पत्ती के दोनों किनारे एक स्थान पर मिले प्रतीत होते हैं | सामान्यत : बीजाण्डासन अण्डप तलों ( किनारों ) के मिलने के स्थान पर ही बनते हैं | पौधों में निम्न प्रकार के बीजाण्डन्यास पाये जाते हैं -
1. सीमान्त - यह बीजाण्डन्यास एकण्डपी जायांगों में पाया जाता है | इसमें बीजाण्डासन अण्डप के दोनों किनारों के मिलने के स्थान पर बनाता है तथा इसके बीजाण्ड आधार सीवन पर रेखीय क्रम में लगे होते हैं, जैसे - मटर, अरहर, चना, बबूल, अमलतास, सेम, गुलमोहर |
2. भित्तीय- यह बीजाण्डन्यास एक से अधिक अण्डपों वाले संयुक्तांडपी अर्थात एकाकोष्ठीय जायांगों में पाया जाता है | इसमें बीजाण्ड अंडाशय की भीतरी दीवार पर उस स्थान से लगे होते हैं जहाँ अण्डपों के किनारे मिलते हैं | इसमें बीजाण्डासनों की अण्डपों की संख्या पर निर्भर करती है | जैसे पपीता , सरसों , लौकी |
3. आधारलाग्न -यह बीजाण्डन्यास द्वि या बहुअण्डपी लेकिन अनिवार्यतः एककोष्ठीय अंडाशय में पाया जाता है | इसमें अंडाशय के आधार से केवल एक बीजाण्ड लगा होता है | जैसे— सूरजमुखी , गेंदा | कभी - कभी बीजाण्ड आधार के स्थान पर अंडाशय के ऊपरी भाग से जुड़ा होता है |
4. पृष्ठीय या धरातलीय — यह बीजाण्डन्यास बहुअण्डपी, युक्तांडपी , बहुकोष्ठीय अंडाशयों में पाया जाता है | इसमें बीजाण्ड अण्डपों की भीतरी दीवार से चारों और लगे रहते हैं | जैसे - कमल, निम्फिया, सिंघाड़ा |
5. अक्षीय -यह बीजाण्डन्यास जो बहुअण्डपी, युक्तांडपी है ऐसे जायांगों में पाया जाता है जिसमें कोष्ठकों की संख्या अण्डपों की संख्या के बराबर होती है | इसमें अण्डपों के किनारे जुड़ने के पश्चात अंदर की ओर बढ़कर केंद्र में जुड़ जाते हैं तथा एक केंद्रीय अक्ष का निर्माण करते हैं | यही अक्ष फूलकर बीजाण्डासन बना देता है | जिससे बीजाण्ड जुड़े होते हैं | जैसे - बैंगन, गुड़हल, टमाटर, नीबू, संतरा, नारंगी |
6. मुक्त स्तम्भीय - यह बीजाण्डासन ऐसे जायांग में पाया जाता है जो बहुअण्डपी, युक्तांडपी होता है | इसमें बीजाण्ड अंडाशय के केन्द्रीय कक्ष के चारों तरफ स्वतन्त्र रूप से लगे होते हैं | उदाहरण - डाएन्थस, प्राइमुला |
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions