Doubtnut Promotions Sticky

फैबेसी तथा सोलेनेसी कुल के एक - एक पुष्प को उदहारण के रूप में लीजिए तथा उनका अर्द्ध - तकनीकी विवरण प्रस्तुत कीजिए | अध्ययन के पश्चात उनके पुष्पीय चित्र भी बनाइए |

Text Solution
Verified by Experts

फैबेसी कुल को पहले पैपिलियोनेसी कहते थे | मटर का पुष्प पैपिलियोनेसी या फैबेसी कुल का प्रतिनिधित्व करता है |
मटर के पुष्प का वर्णन -1 . पुष्पक्रम- प्रायः असीमाक्ष प्रकार होता है | क्रोटोलेरिया में टर्मिनल रेसीम , मेलिलोटस में कोरिम्बोज रेसीम अथवा एकल कक्षस्थ उदाहरण- साइसर एराइटिनम प्रकार का होता है |
2. पुष्प - पुष्प संवृत, निपत्री , प्रायः सहपत्रिका युक्त , द्विलिंगी , जायगोमॉर्फिक , अधोजायांगी या परिजायांगी , पूर्ण तथा पंचतयी होते हैं |
3. बाह्यदलपुंज - प्रायः 5 , संयुक्त बाह्यदलीय, घण्टाकार , कुछ में नलिकाकार होता है | बाह्यदल विन्यास कोरछादी या कोरस्पर्शी होता है | विषम सेपल हमेशा अग्रभाग में पाया जाता है |
4.0 दलपुंज - प्रायः 5, स्वतंत्रदलीय , पैपीलियोनेशियस होता है | पश्च दल सबसे बाहर तथा सबसे बड़ा होता है | इसे स्टैण्डर्ड या वैक्सीलम कहते हैं | वैक्सीलम के दोनों ओर के पार्श्व दल को विंग या ऐली कहते हैं | पुष्प के अग्र भाग पर उपस्थित दो दल आपस में जुड़कर नाव के आकार की संरचना बनाते हैं, जिसे कील या कैरिना कहते हैं | दलपुंज विन्यास अवरोही कोरछादी या वैक्सीलरी प्रकार का होता है |
5. पुमंग - पुंकेसरों की संख्या प्रायः 10 होती है | ये पुंकेसर दो बण्डलों में व्यवस्थित रहते हैं | 9 पुंकेसर आपस में जुड़े रहते हैं ,जबकि 1 पुंकेसर स्वतन्त्र होता है | ऐसे पुमंग को द्विसंघी कहते हैं | पोंगेमिया एवं क्रोटेलेरिया में एकसंघी पुंकेसर पाए जाते हैं | द्विसंघी पुंकेसर में पश्च 9 पुंकेसर आपस में जुड़े तथा एक अग्र पुंकेसर स्वतन्त्र होता है | परागकोष द्विकोष्ठीय, आधारलग्न तथा अंतर्मुखी होते हैं |
ocr_image
6. जायांग - यह एकाण्डपी, एककोष्ठीय, ऊर्ध्ववर्ती अथवा अर्द्ध - अधोवर्ती होता है | बीजाण्डन्यास सीमान्त प्रकार का होता है | वर्तिका सरल तथा वर्तिकाग्र समुण्ड अथवा अन्तस्थ होता है |
7. फल - फल, लेग्यूम या पॉड प्रकार का होता है | यह दोनों सीवनों के द्वारा खुलता है अथवा अस्फोटी होता है |
8. बीज - बीज अभ्रूणपोषी होता है अथवा अत्यंत छोटे भ्रूणपोष युक्त होते है |
9. पुष्प सूत्र
मटर - पाइसम सटाइवम
सोलेनेसी कुल के पुष्पीय लक्षण
1. पुष्पक्रम - पुष्पक्रम अधिकांशतः सायमोज प्रकार का होता है | परन्तु पौधों में पुष्पक्रम भिन्नता प्रदर्शित करते हैं | जैसे
( i ) धतूरा- द्विशाखित साइम
(ii) सोलेनम - हेलिकॉयड साइम
( iii ) एट्रोपा बेलाडोना - स्कॉर्पिआइड साइम
( iv ) निकेन्ड्रा - एकल कक्षस्थ |
2. पुष्प - पुष्प प्रायः सवृन्त, द्विलिंगी, पूर्ण, पंचतयी, एक्टिनोमोर्फिक, अधोजायांगी, सहपत्री अथवा असहपत्री होते हैं | हाइपोसाइमस नाइजर तथा सालपिगलोसिस में पुष्प जायगोमॉर्फिक होते हैं | इसके अलावा सालपिगलोसिस में पुष्प हमेशा बंद रहने वाले होते हैं |
3. बाह्यदलपुंज - बाह्यदलों की संख्या 5 , संयुक्त बाह्यदली, चिरलग्न अथवा चिरस्थायी होते हैं | बाह्यदल विन्यास कोरस्पार्शी प्रकार का होता है |
4. दलपुंज - दलों की संख्या 5 , संयुक्तदली तथा पुष्पदल विन्यास कोरछादी प्रकार का होता है | दलों का रंग प्राय : बैंगनी अथवा सफेद एवं कभी कभी पीला होता है |
5. पुमंग - पुंकेसरों की संख्या प्रायः 5 , पृथक पुंकेसरी , दललग्न , पुतन्तु छोटे तथा रोमिल, परागकोष आधारलग्न , द्विकोष्ठीय तथा लम्बे होते हैं |
6. जायांग - द्विअण्डपी संयुक्तअण्डपी , अंडाशय द्विकोष्ठीय , ऊर्ध्ववर्ती तथा तिरछा होता है | यह इस कुल का प्रमुख लक्षण होता है | बीजाण्डन्यास अक्षीय तथा अनेक बीजाण्ड युक्त होता है | वर्तिका साधारण तथा वर्तिकाग्र द्विपालित होता है |
7. फल - ये बेरी,
उदाहरण - टमाटर , बैंगन आदि अथवा कैप्सूल , उदाहरण धतूरा प्रकार के होते हैं |
8. बीज – यह भ्रूणपोषी प्रकार का होता है |
9.पुष्पीय सूत्र
ocr_image
10. पुष्प आरेख - पार्श्व चित्र देखिए |
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions