Doubtnut Promotions Sticky

पुष्पक्रम की परिभाषा लिखिए | पुष्पीय पादपों में विभिन्न प्रकार के पुष्पक्रमों के आधार पर वर्णन कीजिए |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पुष्पक्रम - प्ररोह का वह भाग जिस पर पुष्प लगे होते हैं पुष्पावली वृन्त कहलाता है | इस पुष्पावली वृन्त पर पुष्प सीधे या पुष्प वृन्त द्वारा जुड़े रहते हैं | पुष्पावली वृन्त पर पुष्पों के लगने के क्रम को पुष्पक्रम कहते हैं | पुष्पावली वृन्त से पुष्प एकल या समूहों में उत्पन्न होते हैं | जब एकल पुष्प पुष्पावली वृन्त ( तना) के शीर्ष पर उगता है तब इसे एकल अन्तस्थ कहते हैं | जैसे - नाइजेला , पोस्त इत्यादि | लेकिन जब एकल पुष्प किसी पट्टी के कक्ष से विकसित होता ( या लगा होता ) है तब इसे एकल कक्षस्थ कहते हैं |
जैसे- गुड़हल, नास्टर्शियम |
अनिश्चित या असीमाक्ष पुष्पक्रम - वह पुष्पक्रम है जिसके पुष्पावली वृन्त या मुख्य अक्ष की अग्रस्थ कलिका हमेशा बनी रहती है और अपने नीचे पुष्पों को जन्म देती रहती है |
जैसे - गुलमोहर, मूली , लटजीरा , चौलाई , सरसों , गेहूँ , अरबी आदि |
निश्चित या ससीमाक्ष पुष्पक्रम - वह पुष्पक्रम है जिसमें पुष्पावली वृन्त या मुख्य अक्ष की अग्रस्थ कलिका पुष्प में परिवर्तित होकर इसकी वृद्धि को अवरुद्ध कर देती है | जैसे - कपास , रैननकुलस , सागौन , चमेली |
वह पुष्पक्रम है जिसमें मुख्य अक्ष ( पुष्पावली वृन्त ) पर अलग तथा इसकी शाखाओं पर अलग प्रकार का पुष्पक्रम पाया जाता है | दूसरे शब्दों में इस पुष्पक्रम में एक ही मुख्य अक्ष पर दो अलग - अलग पुष्पक्रम पाए जाते जैसे - कैला , एक्जोरा |
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions