Doubtnut Promotions Sticky

तने के निम्न रूपांतरणों को समझाइए - 2. शल्ककंद

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

2. शल्ककन्द - इसे हम भूमिगत संपरिवर्तित कलिका कह सकते हैं , जिसमें स्तम्भ छोटा होता है , जिसे डिस्क कहा जाता है | डिस्क ( तने ) पर अत्यंत आस - पास मांसल शल्क पत्र लगे होते हैं | तने पर पर्व बहुत छोटे रहते हैं | तने के निचले भाग से अपस्थानिक जड़ें निकलती हैं | तने के अग्र भाग में शीर्षस्थ कलिका एवं शल्क पत्रों के कक्ष से कक्षस्थ कलिकाएँ निकलती हैं | शल्क पत्र विन्यास के अनुसार , शल्ककन्द निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं
(i) कंचुकित शल्ककन्द - इसमें शल्क पर एक - दूसरे को पूर्ण रूप से ढँके एवं संकेंद्रित होते हैं | बाहर सूखे शल्क पत्र का आवरण होता है , जो छिलका बनाता है |
उदाहरण -प्याज |
ocr_image
( ii ) शल्की शल्ककन्द - इसमें शल्क पत्र एक - दूसरे को ढँकते नहीं | इनमें सम्पूर्ण कलियों को ढँकने हेतु एक आवरण ( ट्यूनिक ) नहीं होता | उदाहरण - लहसुन , लिली इसे संयुक्त शल्ककन्द कहते हैं | इसकी एक कली शल्ककन्द कहलाती है |
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions