Doubtnut Promotions Sticky

निम्न के कार्यों का वर्णन (एक या दो पंक्तियों से ) कीजिए-
(क) उन्नायक (प्रोमोटर), (ख) अंतरण आरएनए (t-RNA), (ग) एक्जान|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(क) उन्नायक (प्रोमोटर)-उन्नायक डीएनए में अनुलेखन इकाई का एक मुख्य भाग है जो जीन अनुलेखन इकाई बनाते हैं। संरचनात्मक जीन के 5'- किनारे पर उन्नायक स्थित होता है । अनुलेखन इकाई में स्थित उन्नायक टेम्पलेट व कूटलेखन रज्जुक का निर्धारण करता है।
(ख) अंतरण आरएनए (t-RNA)-अंतरण आरएनए (t-RNA) अनुलेखन के लिए जिम्मेदार है। अंतरण आरएनए के एक प्रति प्रकूट (एंटीकोडॉन) फंदा होता है जिसमें कूट के पूरक क्षार मिलते हैं व इसमें एक अमीनो अम्ल स्वीकार्य छोर होता है जिससे यह अमीनो अम्ल से जुड़ जाता है। प्रत्येक अमीनो अम्ल के लिए विशिष्ट अंतरण RNA (t-RNA) होते हैं (चित्र)। प्रारंभन हेतु दूसरा विशिष्ट अंतरण आरएनए होता है जिसे प्रारंभक अंतरण आरएनए कहते हैं। रोध प्रकूट के लिए कोई अंतरण आरएनए नहीं होता है। निम्न चित्र में अंतरण आरएनए की द्वितीयक संरचना दर्शायी गयी है जो तिपतिया (क्लोवर) की पत्ती जैसी दिखाई देती है। वास्तविक संरचना के अनुसार अंतरण आर.एन.ए. सघन अणु है जो उल्टे एल (L) की तरह दिखाई देता है।
ocr_image
(ग) एक्जॉन-कूटलेखन अनुक्रम या अभिव्यक्त अनुक्रमों को व्यक्तेक (एक्जॉन) कहते हैं। एक्जॉन वे अनुक्रम हैं जो परिपक्व या संसाधित आर एन ए में मिलते हैं। व्यक्तेक, अव्यक्तेक (इंट्रॉन) द्वारा अंतरापित होते हैं । अव्यक्तेक या मध्यवर्ती अनुक्रम परिपक्व या संसाधित आर एन ए में नहीं मिलते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions