Doubtnut Promotions Sticky

DNA अंगुलीछाप (फिंगर प्रिंटिंग ) क्या है ? इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।

Text Solution
Verified by Experts

DNA फिंगर प्रिंटिंग-DNA खण्डों के एन्डोन्यूक्लियेज की सहायता से विदलन द्वारा निश्चित व्यक्ति की पहचान DNA फिंगर प्रिंटिंग कहलाती है। इस तकनीक का आविष्कार एलेक जेफरीज ने 1986 में किया। DNA की संरचना तथा आनुवंशिकता प्रत्येक जीव में विशिष्ट प्रकार की होती है, जो दूसरे व्यक्ति से भिन्नता प्रदर्शित करती है। प्रत्येक जीव का DNA क्रम उसके माता एवं पिता के DNA क्रम का संयोग होता है। इस तकनीक द्वारा किसी व्यक्ति, अपराधी, बलात्कारी और किसी बच्चे के माता-पिता की पहचान की जाती है। इस तकनीक द्वारा कपड़े पर प्राप्त रक्त के धब्बे,भले ही वे वर्षों पुराने हों, की सहायता से अपराधी की पहचान भी की जा सकती है।
भारतवर्ष में इस तकनीक का प्रयोग सर्वप्रथम 1989 में एक विवादास्पद माता-पिता की पहचान के लिए मद्रास में किया गया। DNA फिंगर प्रिंटिंग प्रयोगशाला-Centre for Cell and Molecular Biology (CCMB), हैदराबाद में स्थित है। भारतवर्ष में विवादास्पद जनकों की पहचान एक बहुत बड़ी समस्या है। इनमें से अधिकांश का निपटारा DNA फिंगर प्रिंटिंग द्वारा किया जाता है।
उपयोगिता-1. किसी संतान के सही माता-पिता की पहचान इस विधि के द्वारा किया जा सकता है।
2. संदिग्ध माता-पिता के बच्चों के DNA फिंगर प्रिटिंग की वजह से उनके सही माता-पिता प्रमाणित किए जाते हैं।
3. समरूपी जडवा (Identical twins) में ही DNA फिंगर प्रिंट बिल्कुल समान होता है। अत: इस प्रक्रिया के सहारे किसी भी दूसरी तरह के DNA फिंगर प्रिंट होने पर उसे दूसरे को अलग किया जा सकता है। DNA फिंगर प्रिंटिंग तकनीक-(1) DNA फिंगर प्रिंटिंग के लिए व्यक्ति के शरीर की कोशिका रक्त के धब्बों, बाल की जड़ों एवं वीर्य के धब्बों से DNA को प्राप्त किया जाता है। DNA सैम्पल को एण्डोन्यूक्लियेज प्रकिण्व की सहायता से पचाया जाता है।
(2) इसके बाद DNA को क्षारीय विलयन से उपचारित करके इकहरी श्रृंखला में परिवर्तित किया जाता है।
(3) इसके उपरान्त DNA को बफर संतृप्त फिल्टर-पेपर द्वारा छाना जाता है।
(4) प्राप्त DNA को पेपर टॉवेल के ऊपर रखा जाता है और इसके ऊपर नाइट्रोसेल्युलोज की झिल्ली को रखा जाता है।
इसके ऊपर 0.5 किलोग्राम का भार रातभर के लिए रखा जाता है। ऐसा करने से नाइट्रोसेल्युलोज झिल्ली इकहरे DNA अणु को अपने अन्दर बंधित कर लेती है। ,
(6) नाइट्रोसेल्यूलोज झिल्ली को 8°C पर 2 से 3 घण्टे के लिए रखा जाता है, जिससे DNA झिल्ली स्थित हो जाता है। अब इस DNA का रेडियोग्राफ तैयार कर सम्भावित व्यक्ति के DNA के रेडियोग्राफ से मिलाया जाता है और उसकी पहचान की जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions