Doubtnut Promotions Sticky

निम्न के बीच अंतर बताइए-
(क) पुनरावृत्ति डी.एन.ए. एवं अनुषंगी डी.एन.ए.
(ख) एम.आर.एन.ए. और टी.आर.एन.ए.
(ग) टेम्पलेट रज्जुक और कोडिंग रज्जुक।

Text Solution
Verified by Experts

(क) पुनरावृत्ति डी.एन.ए. एवं अनुषंगी डी.एन.ए. में अंतर-DNA फिंगर प्रिंटिंग में DNA अनुक्रम में उपस्थित कुछ विशिष्ट स्थानों के बीच भिन्नता का पता लगाते हैं जिसे पुनरावृत्ति DNA कहते हैं। अनुक्रमों में DNA का छोटा भाग कई बार पुनरावृत्ति करता है।
इस पुनरावृत्ति DNA को जीनोमिक DNA के ढेर (समूह) से अलग करने के लिए जो शिखर बनाते हैं घनत्व प्रवणता अपकेन्द्रीकरण (Density gradient centrifugation) विधि द्वारा पृथक् करते हैं । DNA के ढेर में एक बहुत बड़ा शिखर (Peak) बनता है। जबकि साथ में अन्य छोटे-छोटे शिखर बनते हैं जिसे अनुषंगी डी.एन.ए. (Satellite DNA) कहते हैं।
(ख) एम.आर.एन.ए. तथा टी.आर.एन.ए. में अन्तर–आर.एन.ए. तीन प्रकार के होते हैं उनकी प्रमुख उपयोगिता निम्नानुसार हैं
(i) संदेश वाहक आर.एन.ए. (m-RNA)-ये केन्द्रक में DNA द्विगुणन से बनते हैं तथा इसके सन्देश को न्यूक्लियोटाइडों के विशेष क्रम के रूप में कोशिकाद्रव्य के राइबोसोम तक लाते हैं, जो इन्हीं के अनुसार प्रोटीन का संश्लेषण करता है।
(ii) स्थानान्तरण आर.एन.ए. (-RNA)-ये कोशिकाद्रव्य में पाये जाते हैं तथा m-RNA से छोटे होते हैं। ये कोशिकाद्रव्य से विशिष्ट अमीनो अम्लों को राइबोसोम तक पहुँचाते हैं।
(iii) राइबोसोमल आर.एन.ए. (r-RNA)-ये राइबोसोम में पाये जाते हैं, इनका अणुभार बहुत अधिक होता है इसी में m-RNA के अनुसार अमीनो अम्ल जुड़कर प्रोटीन का संश्लेषण राइबोसोम के अन्दर करते हैं।
(ग) टेम्पलेट रज्जुक और कोडिंग रज्जुक में अंतर-DNA द्विकुण्डली रज्जुक होता है। रज्जुक जिसमें ध्रुवत्व 3' से 5' (3' 5') की ओर हो यह टेम्पलेट की तरह कार्य करता है इसलिये यह टेम्पलेट रज्जुक कहलाता है।
जिस रज्जुक का ध्रुवत्व 5' से 3' (5' 3') व अनुक्रम RNA जैसा होता है, अर्थात् थाइमीन के अतिरिक्त इस जगह पर यूरेसील होता है, अनुलेखन के दौरान स्थानांतरित हो जाता है। यह रज्जुक जो किसी भी चीज के लिए कूटलेखन नहीं करता है, कूटलेखन (Coding) रज्जुक कहलाता है।
कल्पित टेम्पलेट रज्जुक का अनुक्रम 3' ATGCATGCATGCATGCATGCATG --- 5'
कल्पित कोडिंग रज्जुक अनुक्रम
5' TAACGTACGTA CGTACGTACGTACG-3'

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions