Doubtnut Promotions Sticky

संभव की कला ही राजनीति है।" इसी प्रकार समाधान की कला ही विज्ञान है।" विज्ञान की प्रकृति तथा व्यवहार पर इस सुन्दर सूक्ति की व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यह सभी जानते हैं कि राजनेता को यह अच्छी तरह से ज्ञात होता है कि कोई चीज या हर चीज संभव नहीं है जिसके बारे में वह स्वयं नहीं जानते हैं लेकिन वोट प्राप्त करते समय वह हर चीज को संभव बताते हैं। प्रेक्षण के सिलसिलेवार अध्ययन को विज्ञान कहते हैं ।
प्रेक्षण पर आधारित तथ्यों, सिद्धांतों और नियमों का सुव्यवस्थित ज्ञान 'विज्ञान' कहलाता है।
मनुष्य द्वारा प्राकृतिक प्रक्रमों और प्रयोगों के निरीक्षण (Obser-vation) द्वारा प्राप्त किया हुआ ज्ञान विज्ञान कहलाता है।
उपर्युक्त परिभाषाओं के साथ-साथ निम्नलिखित तथ्य भी विज्ञान की प्रकृति/स्वरूप तथा व्यवहार को स्पष्ट करते हैं-
(i) विज्ञान हमारी समस्या का स्पष्ट हल निकालता है।
(ii) वैज्ञानिक ज्ञान सम्पूर्ण मानव संसार में सार्वभौमिक / एकसमान होता है।
(iii) विज्ञान जीवन के सूक्ष्म सम्प्रत्ययों/अवधारणाओं की व्याख्या पूर्व तथ्यों का विश्लेषण करके प्रत्येक अंग/सार को गहनता से समझने का प्रयत्न करता है।
(iv) विज्ञान में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर संख्यात्मक व गुणात्मक निष्कर्ष निकाले जाते हैं।
(v) वैज्ञानिक निष्कर्षों के सामान्यीकरण की पर्याप्त रांभावनायें रहती हैं।
जैसे टाइको ब्राहे ने 20 वर्षों तक ग्रहों की गति के प्रेक्षणों का अध्ययन किया। जे. केप्लर ने अपने प्रेकषणों के अथाह समुद्र का अभ्ययन करके ग्रहों की गति के तीन नियमों का प्रतिपादन किया इस प्रकार से "विज्ञान समाधान की कला है" से तात्यर्य है कि अनेक विभिन्न भौतिक प्रक्रियाओं को कुछ ही मूलभूत संकल्पनाओं द्वारा समझा जा सकता है।
अर्थात् विविधता में एकता है, इससे ऐसा लगता है जैसे कि अनेक भिन्न-भिन्न प्रकार के वैज्ञानिक प्रकरणों का समाधान है और उनको हम कुछ मूल नियमों द्वारा समझ सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions