Doubtnut Promotions Sticky

बहुभ्रूणता पर टिप्पणी कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

बहुभ्रूणता (Polyembryony) ल्यूवेनहाँक (Leeuwenhoek, 1796) ने सर्वप्रथम इसका अध्ययन किया था। सामान्यतः एक बीज में एक भ्रूण मिलता है, परन्तु कुछ आवृतबीजियों तथा अनावृतबीजियों में बीज के अन्दर एक से अधिक भ्रूण का पाया जाना बहुभ्रूणता (polyembryony) कहते कहलाती है।
बहुभ्रूणता निम्नलिखित प्रकार की होती है -
सरल बहुभूणता (Simple Polyembryony)-बीजाण्ड में एक से । अधिक भ्रूणकोष की उपस्थिति से बनी बहुभ्रूणता, जैसे-सरसों में।
मिश्रित बहुभ्रूणता (Mixed Polyembryony)-अण्डकोशिका के अतिरिक्त किसी अन्य कोशिका के निषेचन के कारण हुई बहुभ्रूणता मिश्रित बहुभ्रूणता कहलाती है, जैसे-एलियम में।
विदलन बहुभ्रूणता (Cleavage Polyembryony)-युग्मनज अथवा भ्रूणीय कोशिकाओं के दो या अधिक भागों में बँट जाने व प्रत्येक भाग के पूर्ण भ्रूण के रूप में विकसित हो जाने से उत्पन्न स्थिति विदलन बहुभ्रूणता कहलाती है, जैसे - कुमुदिनी, क्रोटोलेरिया।
अपस्थानिक बहुभ्रूणता (Adventive Polyembryony)-कभी-कभी भ्रूणकोष के बाहर स्थित कुछ द्विगुणित कोशिकाएँ बिना निषेचन के ही भ्रूण का निर्माण कर देती हैं। इसे अपस्थानिक भ्रूणता (adventive polyembryony) कहते हैं, जैसे-नींबू, सन्तरा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions