Doubtnut Promotions Sticky

कृत्रिम परागण पर टिप्पणी कीजिए ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

कृत्रिम परागण (Artificial pollination)-मनुष्य द्वारा कृत्रिम रूप से पुष्पों के परागकणों को स्वेच्छानुसार किसी अन्य पौधे के पुष्प के वर्तिकान पर पहुंचाने को कृत्रिम परागकण कहते हैं। इस प्रक्रिया में अपरिपक्व द्विलिंगी पुष्प से उसके सभी पुंकेसरों को चिमटी की सहायता से सावधानीपूर्वक पृथक् कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को विपुंसन (emasculation) कहा जाता है। अब इस विपुंसित पुष्प को बटर पेपर की थैली से ढक दिया जाता है। यह प्रक्रिया बोरावस्त्रावरण (bagging) कहलाती है। जायांग के परिपक्व होने पर थैली को हटाकर इच्छित पुष्प के परागकणों को इसके वर्तिकान पर छिड़क कर इसे पुन: थैली से ढक देते हैं। इसके फलस्वरूप इच्छित लक्षणों वाले बीज प्राप्त किए जा सकते हैं। कृत्रिम परागण, पादप प्रजनन तकनीक का एक महत्त्वपूर्ण पद है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions