Doubtnut Promotions Sticky

वायु परागित पुष्पों की विशेषताएं लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वायु परागण (Anemophily)-अनेक पौधों में परागण वायु के माध्यम से होता है। इन पौधों तथा इनके पुष्पों में निम्नलिखित विशेषताएँ पायी जाती हैं -
(i) पुष्पों का आकार, परिमाप तथा समूहीकरण-पुष्पों का कोई विशेषीकृत आकार आवश्यक नहीं है। ये प्राय: छोटे होते हैं। समूह में होने से निश्चय ही लाभ होता है। (ii) पुष्प का आकर्षण-पुष्प अनाकर्षक होते हैं अर्थात् सुगन्ध, रंग मकरन्द आदि से वंचित होते हैं। इनके बाह्यदल, दल आदि छोटे तथा अनाकर्षक होते हैं अथवा अनेक बार ये अनुपस्थित होते हैं। (iii) वर्तिका तथा वर्तिकाग्र-पंखवत (feathery) वर्तिकाएँ (stigma) प्रायः परिपक्व होने पर पुष्प के बाहर आ जाती हैं ताकि वायु से परागकणों को सुगमता से ग्रहण कर सकें। (iv) पुंकेसर-पुंकेसरों के पुतन्तु लम्बे होते हैं। (v) परागकण-परागकणों का निर्माण अत्यधिक मात्रा में होता है, क्योंकि वायु के माध्यम से इनकी हानि बहुत अधिक होती है। परागकण हल्के, शुष्क होते हैं, ताकि ये वायु में आसानी से उड़ सकें। पाइनस में परागकण सपंख (winged) होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions