Doubtnut Promotions Sticky

स्वपरागण की अपेक्षा परपरागण क्यों लाभदायक है? उन पौधों के तीन अनुकूलन बताइए जिनके कारण उनमें परपरागण संभव होता है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(1) स्वपरागण के फलस्वरूप बने बीज अन्त:प्रजनन अवनमन (Inbreeding depression) के कारण छोटे एवं दुर्बल होते हैं। इन बीजों से उत्पन्न पौधे भी दुर्बल होते हैं। इनकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। परपरागण के कारण सम्पन्न होने वाले हेटरोसिस (heterosis) के फलस्वरूप बने बीज बड़े, स्वस्थ तथा संख्या में अधिक होते हैं, इनसे विकसित पौधे अधिक स्वस्थ एवं अधिक प्रतिरोधक क्षमता वाले होते हैं। (2) परपरागण के फलस्वरूप पौधों में विभिन्नताएँ उत्पन्न होती है, विभिन्नताएँ जैव विकास का आधार होती हैं। स्वपरागण के फलस्वरूप विभिन्नताएँ उत्पन्न नहीं होती, अतः स्वपरागण जैव विकास में सहायक नहीं होता है। (3) परपरागण द्वारा कृत्रिम परागण किया जा सकता है जिससे प्रजाति में आवश्यक लक्षणों का समावेश किया जा सकता है। स्वपरागण में यह सम्भव नहीं है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions