Doubtnut Promotions Sticky

उन्मील परागणी पुष्पों से क्या तात्पर्य है? क्या अनुन्मील्य पुष्पों में परपरागण सम्पन्न होता है? व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) उन्मील परागणी पुष्प (Chasmogamous flower) -ये सामान्य पुष्प होते हैं। इनके परागकोश एवं वर्तिकाग्र अनावृत (exposed) होते हैं। इनमें सामान्य पुष्पों की तरह परागण होता है। (ii) अनुन्मील्य परागणी पुष्प (Cleistogamous flower) - नहीं, अनुन्मील्य परागणी पुष्पों में परपरागण सम्पन्न नहीं होता, क्योंकि पुष्प के हमेशा बन्द होने के कारण किसी अन्य समान प्रजाति के दूसरे पौधे के पुष्प के परागकण इसमें प्रवेश नहीं कर सकते। इन पुष्पों में सदैव ही स्वपरागण पाया जाता है। यह स्वपरागण हेतु ही अनुकूलित होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions