Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
नि:स्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है, उपकार है। व्यक्ति परोकार कई प्रकार से कर सकता है। हम आर्थिक रूप से या उसके माध्यम से दूसरों का हित कर सकते है। भूखें को रोटी खिला सकते हैं। नंगे का तन ढँक सकते है। धर्मशालाएँ बनवा सकते है। यदि हम धन से वंचित हैं, तो तन मन से भी दूसरों की भलाई कर सकते हैं। निरक्षरों को शिक्षा का दान दे सकते हैं, उन्हें साक्षर बना सकते हैं। यदि देखा जाय तो यही सच्चा दान है। इससे हम अपने और परिवार के लिए कुछ सुख-शांति प्राप्त कर सकते हैं। इसके सिवा शारीरिक शक्ति द्वारा भी परोपकार किया जा सकता है। भूले भटके को राह दिखा सकते हैं। प्यासे को पानी पिला सकते हैं। अबलाओं की रक्षा कर सकते हैं।
प्रश्न - सुख-शांति प्राप्त करने का मुख्य साधन क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

सुख-शांति प्राप्त करने का मुख्य साधन परोपकार करना है, सच्चा दान करना है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions