Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखें।
अब्दुर्रहीम खानखाना का जन्म 1553 ई. में हुआ था। इनकी मृत्यु सन्‌ 1625 ई. में हुई। ये अरबी, फरसी और संस्कृत के विद्वान थे ही, हिन्दी के विख्यात कवि थे। वे सम्राट्‌ अकबर के दरबार के नवरत्नों में थे उनमें हिन्दी के एक अन्य प्रसिद्ध कवि गंग भी थे। रहीम कवि अकबर के प्रधान सेनापति और मंत्री थे। इन्होंने अनेक युद्धों में भाग लिया था। युद्ध में सफलता प्राप्ति के कारण अकबर ने उन्हें जागीर में बड़े-बड़े सूबे दिए थे। रहीम बड़े परोपकारी और दानी भी थे। इनके हृदय में दूसरे कवि के लिए बड़ा सम्मान का भाव रहता था। गंग कवि के एक छप्पय पर रहीम ने उन्हें छत्तीस लाख रुपये दे दिए थे। जब तक रहीम के पास सम्पत्ति थी तब तक वह दिल खोलकर दान देते रहे। रहीम की काव्य उक्तियाँ बड़ी मार्मिक हैं, क्यों वे हृदय से स्वाभविक रूप से नि:सृत हुई हैं।
प्रश्न- रहीम का जन्म और मृत्यु कब हुआ था?

Text Solution
Verified by Experts

रहीम का जन्म 1553 ई. में हुआ था। उनकी मृत्यु 1625 ई. में हुई थी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions