Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250-300 शब्दों में निबंध लिखें -
भ्रमण का महत्त्व
(i) भूमिका
(ii) भ्रमण का महत्त्व
(iii) भ्रमण का शैक्षिक महत्त्व
(iv) निष्कर्ष

Text Solution
Verified by Experts

भ्रमण का महत्त्व
भूमिका : एक शायर ने लिखा है -
सैर कर दुनिया की गाफिल
जिन्दगी फिर कहाँ?
सचमुच जिसने सैर नहीं की, वह जीवन का असली आनन्द नहीं पा सका क्योंकि अपनी छत के मुंडेर से सूर्योदय देखना और है, किसी पहाड़ी की चोटी से उगते हुए सूरज को देखना कुछ और है। पुस्तकों में ताजमहल की खुबसूरती के बारे में पढ़ना और दुधिया चाँदनी में उसकी सुन्दरता निहारना बिल्कुल भिन्न-भिन्न अनुभव है।
वस्तुत: वह संसार एक मनोरम चित्रशाला है। जो अपने घर से बाहर कदम नहीं रखते, वे विश्व के मोहक चित्रों को नहीं देख पाते हैं। जिन्होंने गंगा, ब्रह्मपुत्र, सोन को पहाड़ो, जंगलों और मैदानों में उछलते-कूदते नहीं देखा वे क्या जाने कि इन का संगीत किसी महफिल के संगीत की अपेक्षा कितना मधुर है। जिन्होंने वनफूलों को नहीं देखा, उन्हें क्या मालूम कि फूलवारी में फूल खिलते हैं, वन में फूल हँसते हैं।
सच तो यह है कि घर की चारदिवारी लाँघने वाला ही तो देखता है कि इस संसार में, इस मुल्क में-महल है, तो झोपड़ी भी है। और, कहीं सुख का सागर है तो कहीं दुख का दरिया भी।
देशाटन का अर्थ है - देश घूमना, देखना। वस्तुत: देशाटन से ही पृथ्वी के अनगिनत रहस्यों पर से पर्दा उठता है, मानव मन की थाह मिलती है। यही कारण है कि हामारे पूर्वजों ने देशाटन को आवश्यक बताया है। संस्कृत में कहावत है - .देशाटन पण्डितमित्रता च।. तात्पर्य यह है कि समझदारी के दो रास्ते हैं - देशाटन और विद्वान का सत्संग।
देशाटन से एक नहीं, अनेकों लाभ है। पर्यटन के दौरान न सिर्फ आदमी स्थानों का सैर करता है बल्कि नाना प्रकार के लोगों के संपर्क में आता है जिससे आदमी में समझने-बूझने की शक्ति विकसित होती है। साथ ही, सहिष्णुता, आत्मनिर्भरता और व्यवहार-कुशलता का पाठ भी आदमी पढ़ता है।
सबसे बड़ी बात यह होती है कि आदमी के विचार व्यापक हो जाते है और पूर्वाग्रहों से परे हो जाता है। किसी विद्वान ने ठीक ही कहा है कि जो देशाटन नहीं करता उसकी दृष्टि काफी संकुचित और विचार उदार नहीं होते।
अत: देशाटन की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। वस्तुत: एक विश्व की कल्पना को देशाटन द्वारा ही साकार किया जा सकता है। अपने देश में चारों-धाम की यात्रा इसलिए आवश्यक बतायी जाती है कि इसकी यात्रा से देश को जानने और समझने का मौका मिलता है और राष्ट्रीयता की भावना विकसित होती है।
सच्ची बात तो यह है कि चिरंतन सत्य को जानने के लिए देशाटन अत्यावश्यक है। यही कारण है कि हमारे यहाँ कहावत है - चरैवेति- चरैवेति, अर्थात्‌ चलते चलो, चलते चलो।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions