Doubtnut Promotions Sticky

गाँधीजी ने कहा कि स्वराज की लड़ाई दरअसल अभिव्यक्ति प्रेस और सामूहिकता के लिए लड़ाई है। व्याख्या करें। ( उत्तर 100-125 शब्दों में दें। )

Text Solution
Verified by Experts

भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान ब्रिटिश सरकार द्वारा उन सभी प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं पर प्रतिबन्ध लगाया गया जो राष्ट्रवाद से सीधे सम्बंधित थे। इनमें से अभिव्यक्ति का अधिकार , प्रेस की आजादी तथा संगठन बनाने कि स्वतंत्रता मुख्य थे असहयोग आंदोलन के काल में महात्मा गाँधी ने जब स्वराज को अपना उद्देश्य घोषित किया तो उन्होंने यह विचार व्यक्त किए। उनके अनुसार वाणी कि स्वतंत्रता , प्रेस कि आजादी और संगठन बनाने की आजादी के बिना कोई भी राष्ट्र नहीं पनप सकता। यदि देश को बहरी वर्चस्व से मुक्ति दिलानी है तो इन स्वतंत्रताओं को बहुत महत्वपूर्ण समझना चाहिए। यदि ये तीनों आजादियाँ नही होंगी तो फिर राष्ट्रवाद भी नहीं होगा। राष्ट्रवाद को अपने संजीवन के लिए ये तीनों स्वतंत्रताएँ अवश्य चाहिए। महात्मा गाँधी इस तथ्य को जानते थे, इसीलिए वे इन आजादियों की विशेषतः वकालत करते थे। इसके अभाव में कोई राष्ट्रवाद के विषय में सोच भी नहीं सकता।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions