Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन : 'गंभीर संकटग्रस्त' श्रेणी में वे जातियां आती हैं, जिनकी जनसंख्या वर्तमान में पर्याप्त है, परन्तु कुछ कारणों से इनकी संख्या कम हो रही है |
तर्क : 'सुभेद्य' श्रेणी में वे जातियां आती हैं, जो वनों में विलुप्तिकरण के उच्च संकट को सहन कर रही हैं और किसी भी समय विलुप्त हो सकती हैं |

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


गंभीर संकटग्रस्त. को IUCN ने वन्य जातियों की रेड लिस्ट में सबसे उच्च जोखिम की श्रेणी में रखा है | गंभीर संकटग्रस्त जातियां वे जातियां हैं, जिनकी वनों में विलुप्त होने की उच्च संभावना होती है और निकट भविष्य- में किसी भी समय विलुप्त हो सकती हैं | सुभेद्य जातियां वे हैं जिनकी जनसंख्या वर्तमान में पर्याप्त है परन्तु कुछ कारणों से इनकी संख्या कम हो रही और भविष्य के मध्यकाल में विलुप्त होने की संभावना है | अन्य शब्दों में, एक वर्गक तभी सुभेद्य होता है, जब वह गंभीर संकटग्रस्त या संकटग्रस्त नहीं होता है, परन्तु वनों में इनके मध्य भविष्य में विलुप्त होने की उच्च संभावना होती है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions