Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन : यदि जातीय-क्षेत्र संबंध की गणना बहुत बड़े आकार के क्षेत्र में करें, जैसे- सम्पूर्ण महाद्वीप में , तो Z का मान अर्थात् रेखा के ढलान की सीमा 0.1 से 0.2 होगी |
तर्क : Z का मान अर्थात्, जातीय क्षेत्र संबंध की रेखा के ढलान की सीमा 0.6 से 1.2 होगी, जब गणना बहुत ही छोटे क्षेत्र के बीच की जाये |

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


एलेक्जेण्डर वॉन हमबोल्ट ने अवलोकन किया कि एक क्षेत्र में जातीय समृद्धि (प्रति इकाई क्षेत्र में जातियों की संख्या) क्षेत्र बढ़ाने पर बढ़ती है, परन्तु मात्र एक सीमा तक | वर्गकों की व्यापक किस्मों जैसे पक्षी, चमगादड़, अलवणीय मछलियों या पुष्पी पौधों के लिए जातीय समृद्धि और ydiuisDYU ढलान (रिग्रेशन कोफिशियन्ट) जाति-क्षेत्र संबंध के समान होगा और यह 0.1 से 0.2 की सीमा में आयेगा जब छोटे क्षेत्र गणना में हों | हालांकि, यदि जाति-क्षेत्र संबंध बहुत बड़े क्षेत्र के लिये हो जैसे सम्पूर्ण महाद्वीप, तो रेखा का ढलान तीव्र रूप से तिरछा खड़ा होगा तथा Z का मान 0.6 से 1.2 सीमा में होगा | उदाहरण -विभिन्न महाद्वीपों के उष्णकटिबंधीय वनों की फलाहारी चिड़िया और मैमल्स की रेखा की ढलान 1.15 होती है | इसलिये अधिक अन्वेषणीय क्षेत्र होने से रेखा का ढलान अधिक तिरछा होगा |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions