Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन : नाइल पर्च को पूर्व अफ्रीका की विक्टोरिया झील में प्रवेश कराने से इस झील में पाई जाने वाली चेचाइल्ड मछली की 200 से अधिक जातियों, जो कि पारिस्थितिक तंत्र का एक विशेष संग्रहण थीं, विलुप्त होने लगीं |
तर्क : जब विदेशी जातियों को जानबूझकर आर्थिक या अन्य उपयोग के लिये प्रविष्ट कराते हैं, तब ये अधिक फैलने लगती हैं और देशी जातियों की विलुप्ति का कारण बनती हैं |

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


जब अस्थानीय या विदेशी जातियों को उनके आर्थिक या अन्य उपयोगों के लिये जान-बूझकर लाया जाता है, तब वे अक्सर आक्रमक हो जाती हैं और देशी/स्थानीय जातियों की संख्या के कम होने या विलुप्तिकरण का कारण बनती हैं | विदेशी जातियों द्वारा आक्रमण जैव विविधता की हानि का एक मुख्य कारण है | नाइल पर्च (एक परभक्षी मछली) को पूर्व अफ्रीका की विक्टोरिया झील में प्रविष्ट कराया गया | इसने स्थानीय छोटी चैचाइल्ड मछली की लगभग 200 से अधिक, पारिस्थितिक रूप से विशिष्ट जातियों को मार डाला और तंत्र से खत्म कर दिया |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions