Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन : व्यापक रुप से उपयोग संबंधी कारण यह कहते हैं कि हम जैव विविधता का संरक्षण अवश्य करें क्योंकि जैव विविधता प्रकृति द्वारा प्रदत्त कई परितंत्र सुविधाओं में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है |
तर्क : व्यापक रुप से उपयोगी श्रेणी में आण्विक, जेनेटिक और जातीय स्तर पर विविधता की खोज से आर्थिक महत्त्व के उत्पाद प्राप्त होते हैं |

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है |

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है |

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है |

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


हम जैव विविधता का संरक्षण क्यों करें, इसके कारणों को तीन श्रेणियों में रखा गया है - संकीर्ण रूप से उपयोगी तथ्य, व्यापक रुप से उपयोगी तथ्य और नैतिक तथ्य | जैव विविधता के संरक्षण के लिये व्यापक रुप से उपयोगी तथ्य कहते हैं कि जैव विविधता, प्रकृत द्वारा प्रदत्त बहुत सी पारितंत्र सेवाओं में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उदाहरण - पौधों द्वारा O2, का शुद्धीकरण, पोषणचक्र, नैतिक मूल्य आदि | जैव समृद्धता (अर्थात् आर्थिक महत्त्व के उत्पादों के लिये आण्विक, जेनेटिक और जातीय स्तर पर विविधता) को संकीर्ण रूप से उपयोगी श्रेणी में रखा जाता है जो प्रकृति से प्रत्यक्ष रुप से मिलने वाले असंख्य आर्थिक लाभों से संबंधित होता है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions