Doubtnut Promotions Sticky

संवेग संरक्षण के नियम को लिखें।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संवेग का संरक्षण नियम-इस नियम के अनुसार वस्तुओं के किसी समूह का कुल संवेग तब तक स्थिर रहता है, जब तक उस पर कोई बाह्य बल क्रिया नहीं करता।
क्रियाकलाप-इस नियम को सिद्ध करने के लिए मान लो दो पिंड A और B जिनके पुंज m1 और m2 हैं, क्रमशः u1 और u2 वेग से चल रहे हैं। मान लो दोनों t समय तक एक-दूसरे से क्रिया करते हैं। क्रिया के बाद उनका वेग v1 और v2 हो जाता है। (देखो चित्र)। यदि कोई बाहरी बल क्रिया न करे तो पिंड A के संवेग में परिवर्तन की दर m1(v1u1t) है।
ocr_image
इसी प्रकार पिंड B के संवेग में परिवर्तन की दर m2(v2u2)t है। यदि A के ऊपर B द्वारा लग रहा बल F, और B के ऊपर A द्वारा लग रहा बल F, हो तो न्यूटन के गति के दूसरे नियम द्वारा,
F1=m1(v1u1)1 ...(i)
और F2=m2(v2u2)t ...(ii)
न्यूटन के गति के तीसरे नियम के अनुसार F1 और F2 बराबर और विपरीत दिशा में क्रिया करते हैं।
F1=F2 ...(iii)
समीकरण (i), (ii) और (iii) से
m1(v1u1)t=m2(v2u2)t
या m1(v1u1)=m2(v2u2)
या m1v1m1u1=m2v2+m2u2
या m1v1+m2v2=m1u1+m2u2
या m1u1+m2u2=m1v1+m2v2 ...(iv)
अर्थात् टक्कर के पहले कुल संवेग mul + mauy टक्कर के बाद कुल संवेग m1v1+m2v2, के बराबर है। यह संवेग संरक्षण का नियम है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions