Doubtnut Promotions Sticky

बल और संवेग में सम्बन्ध स्थापित करो |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संवेग-किसी वस्तु का संवेग उसकी संहति m तथा वेग v के गुणनफल के बराबर होता है। इसे .p. द्वारा दर्शाया जाता है।
संवेग = संहति × वेग
या p = mv
हम जानते हैं कि यदि किसी वस्तु पर बल लगाया जाए तो वह त्वरित हो जाती है। वस्तु में उत्पन्न त्वरण, न्यूटन के गति के दूसरे नियम के अनुसार, उस पर लगे बल पर निर्भर करता है।
यदि किसी .m. संहति की वस्तु पर .F. बल लगने के कारण उसमें उत्पन्न त्वरण .a. हो तो गति के दूसरे नियम के अनुसार-
F=ma
a= F m ...(i)
माना वस्तु का प्रारंभिक वेग = v 1 m / s तथा t समय पश्चात् अंतिम वेग = v 2 m/s
तो a = v 2 - v 1 t ... (ii)
समीकरण (i) और (ii) से
F m = v 2 - v 1 t
या F = m ( v 2 - v 1 ) t
या F = m v 2 - m v 1 t
परंतु m v 1 = P 1 (प्रारंभिक संवेग)
तथा m v 2 = P 2 (अंतिम संवेग)
F = P 2 - P 1 t F = संवेग के परिवर्तन की दर
अर्थात् किसी वस्तु पर लगा बल इकाई समय में संवेग में हुए परिवर्तन के बराबर होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions