Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिक अध्ययन की दृष्टि में जीन्स एवं गुणसूत्र निम्न प्रकार समान भागीदार होते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) 1902 में तय हुआ कि अर्द्धसूत्री विभाजन के दौरान गुणसूत्र गति करते हैं। वाल्टर सटन एवं थियोडोर वोवेरी (1902) ने बताया कि गुणसूत्रों का व्यवहार जीन्स के .व्यवहार के समानान्तर होता है और गुणसूत्र गति को मेण्डल के नियमों के अनुसार समझाया।
(ii) जीन्स एवं गुणसूत्र कुछ आनुवंशिक पहलुओं में समान होते हैं जैसा कि नीचे वर्णित है -
(a) जीन्स एवं गुणसूत्र दोनों जोड़े में पाए जाते हैं और एक जीन के दोनों एलील्स समजात गुणसूत्रों पर समजात स्थिति पर स्थित होते हैं।
(b) दोनों जीन्स एवं गुणसूत्र बिना परिवर्तित रूप में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में रूपान्तरित होते हैं।
(c) दोनों युग्मकों में एकल रूप से उपस्थित होते हैं, अर्द्धसूत्री विभाजन के कारण दोनों के जोड़ों में से केवल एक गुणसूत्र व एक जीन युग्मक में आता है।
(d) निषेचन के दौरान युग्मक पुनः द्विगुणित स्थिति उत्पन्न करते हैं जिसमें दोनों जीन्स व दोनों गुणसूत्र उपस्थित होते हैं।
(e) दोनों समसूत्री विभाजन के समय प्रतिकृति करके पुत्री कोशिकाओं में पहुँचते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions