Doubtnut Promotions Sticky

समझाइए क्यों ड्रोसोफिला का उपयोग आनुवंशिक अध्ययनों में व्यापक रूप से किया जाता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ड्रोसोफिला, आनुवंशिकी एवं विकासीय अध्ययनों के लिए आदर्श हैं। मार्गन ने छोटी फलमक्खी ड्रोसोफिला मेलेनोगैस्टर पर कार्य किया, इसे आनुवंशिक अध्ययनों में निम्न गुणों के कारण व्यापक रूप से उपयोगी पाया गया -
(i) उन्हें प्रयोगशाला में सरल संश्लेषित माध्यम में उत्पन्न कराया जा सकता है।
(ii) पर्यावरणीय तापमानों पर निर्भरता के अनुसार वे अपना जीवन चक्र लगभग दो सप्ताह में पूर्ण कर लेते हैं।
(iii) एकल प्रजनन युग्म बड़ी संख्या में संततियां उत्पन्न करता है।
(iv) लिंगों में स्पष्ट भेद- नर एवं मादा मक्खियों को आसानी से पहचाना जा सकता है।
(v) कमरे के ताप पर मादा लगभग एक माह जीवित रहती है किन्तु कम तापमान पर इसे दो माह तक जीवित रखा जा सकता है।
(vi) इसमें अनेक विभिन्नताएँ पायी जाती हैं जिन्हें निम्नशक्ति सूक्ष्मदर्शी में देखा जा सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions