Doubtnut Promotions Sticky

यह किस प्रकार निष्कर्षित किया गया कि जीन्स गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) जीन्स गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं, यह वंशांगति के गुणसूत्रीय सिद्धांत के द्वारा तय किया गया। वंशागति का गुणसूत्री सिद्धांत सटन तथा बोबेरी द्वारा स्वतंत्र रूप से 1902 में प्रतिपादित किया गया।
(ii) इस सिद्धांत के अनुसार, गुणसूत्र आनुवंशिक सूचनाओं का वहन करते हैं, जो कि मेण्डेलियन कारक या जीन्स धारण करते हैं। ये मेण्डेलियन कारक या जीन्स गुणसूत्रों पर विशिष्ट स्थल पर स्थित होते हैं, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानान्तरण के समय पृथक्करित एवं स्वतंत्र रूप से अपव्यूहित होते हैं।
(iii) मार्गन ने मेण्डल के वंशागति के नियमों की पुष्टि की और उन्होंने ड्रोसोफिला में आँखों के रंग की लिंग सहलग्न वंशागति के अध्ययन के दौरान बताया कि जीन्स गुणसूत्रों पर स्थित होते हैं।
(iv) मार्गन ने खोज की कि एक उत्परिवर्त श्वेत आँखों वाले नर एवं एक सामान्य लाल आँखों वाली मादा से उत्पन्न सभी प्रथम-पीढी संतानों में लाल आँखें होनी चाहिए क्योंकि प्रत्येक गुणसूत्र जोड़े पर प्रभावी लक्षण वाले Xगुणसूत्र की कम से कम एक प्रति होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions