Doubtnut Promotions Sticky

पुनर्संयोजन क्या है? आनुवंशिक अभियांत्रिकी की 'दृष्टि से पुनर्संयोजन की उपयोगिताएँ समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) पुनर्सयोजन से तात्पर्य जीन्स के नए संयोजनों की पीढ़ी से है जो कि जनक प्रकार से भिन्न होते हैं। यह युग्मक निर्माण से पहले अर्द्धसूत्री विभाजन में जीन विनिमय के कारण उत्पन्न होते हैं।
(ii) पुनर्संयोजन की उपयोगिकताएँ -
(a) यह जीन्स के नए संयोग स्थापित करता है जिससे नये लक्षण बनते हैं।
(b) यह विविधताओं को बढ़ाता है जो कि बदले हुए पर्यावरण में प्राकृतिक चयन में सहायक हैं।
(c) क्योंकि जीन विनिमय की आवृत्ति दो जीनों के बीच की दूरी पर निर्भर करती है, यह घटना सहलग्नता गुणसूत्र मानचित्र बनाने में उपयोग होती है।
(d) यह सिद्ध हो चुका है कि जीन्स गुणसूत्रों पर रेखिक क्रम में व्यवस्थित होते हैं।
(e) प्रजनकों को आवश्यक विनिमय प्राप्त करने के लिए छोटी या बड़ी समष्टि का चयन करना पड़ता है। अत्यन्त समीप स्थित सहलम्ब जीन्स के बीच जीन विनिमय प्राप्त करने के लिए एक बड़ी समष्टि की आवश्यकता होती है।
(f) जीन विनिमय द्वारा उत्पन्न उपयोगी पुनर्संयोजन, प्रजनकों द्वारा फसली पौधों एवं प्राणियों की नयी प्रजातियाँ उत्पन्न करने में किया जाता है. इस उपयोगी पनर्संयोजनों के चयन के कारण भारत में हरित क्रांति को प्राप्त किया गया है। इसी क्रम के द्वारा श्वेत क्रांति के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions