Doubtnut Promotions Sticky

पादपों में लैंगिक जनन के प्रक्रम को समझाइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

लैंगिक जनन-इस जनन में नए पादप बीजों से प्राप्त होते हैं। पादप में मुख्यतः पुष्प जनन अंग होता है। पुंकेसर नर जनन अंग और स्त्रीकेसर मादा जनन अंग कहलाता है। पुंकेसर के दो भाग होते हैं-परागकोश और पुतंतु। परागकोश में परागकण होते हैं, जो नर युग्मक बनाते हैं। स्त्रीकेसर के तीन भाग वर्तिकाग्र, वर्तिका और अंडाशय होते हैं। अंडाशय में एक या अधिक बीजाण्ड होते हैं। मादा युग्मक अथवा अंड का निर्माण बीजाण्ड में होता है।
लैंगिक जनन में नर और मादा युग्मकों के युग्मन से युग्मनज बनता है। लैंगिक जनन का प्रथम चरण .परागण. की क्रिया होती है। इसमें परागकणों का परागकोश से पुष्प के वर्तिकान पर स्थानान्तरण होता है। यहाँ पर परागकण अंकुरित होकर एक पतली नली का निर्माण करते हैं । यह नली परागकण को स्त्रीकेसर के अंडाशय तक पहुँचने में मदद करती है। यहाँ पर नर युग्मकों का मादा युग्मकों अर्थात अंड से निषेचन होता है और युग्मनज बनता है। यह युग्मनज भ्रूण में विकसित होता है।
इस प्रकार लैंगिक जनन की प्रक्रिया पूरी होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions