Doubtnut Promotions Sticky

पुष्पों में निषेचन का प्रक्रम किस प्रकार सम्पन्न होता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

निषेचन की प्रक्रिया-लैंगिक जनन के समय निषेचन की प्रक्रिया सम्पन्न होती है। लैंगिक जनन में नर तथा मादा युग्मक भाग लेते हैं। नर जनन अंग पुंकेसर के ऊपरी भाग परागकोश में परागकण होते हैं। ये नर युग्मक बनाते हैं। परागण के द्वारा परागकणों का परागकोश से पुष्प के मादा जनन अंग के ऊपरी भाग वर्तिकान पर स्थानान्तरण हो जाता है।
वर्तिकाग्र पर परागकण अंकुरित होकर एक पतली नली का निर्माण करते हैं। यह परागनली परागकण को स्त्रीकेसर के अंडाशय तक पहुँचने में मदद करते हैं। यहाँ पर नर युग्मकों का मादा युग्मकों (अंड) से युग्मन होता है। युग्मन (संयोग) से बनी कोशिका .युग्मनज. कहलाती है। युग्मनज बनाने के लिए नर और मादा युग्मकों के युग्मन का प्रक्रम .निषेचन. कहलाता है।
यह युग्मनज भ्रूण में विकसित होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions