Doubtnut Promotions Sticky

जैव विविधता बढ़ती है

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव विविधता (Biodiversity) किसी भी आवास में परस्पर सहयोग करते हुए पादपों, जन्तुओं व सूक्ष्म जीवों की अनेक जातियों का पाया जाना जैव विविधता कहलाता है। हमारा देश जैव विविधता का एक मुख्य समृद्ध केन्द्र हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार जैव विविधता शब्द का उपयोग पारितन्त्र की विविधता, जीवधारियों के मध्य जातीय विविधता तथा जेनेटिक विविधता के लिए किया जाता है। इसे हम विश्व में पाए जाने वाले समस्त जन्तुओं और पादपों का एक साथ जीवनयापन भी कह सकते हैं। जैव विविधता (biodiversity) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम रोजन (Rosen, 1985) ने किया था। यह किसी पारितन्त्र में जीव समूहों की विविधता को दर्शाता है। एडवर्ड विल्सन (Edward Wilson, 1992) के अनुसार जीन संरचना, जीनपूल संरचना, जीवों में विभिन्नता जैवमण्डल में जैव विविधता को प्रदर्शित करती है।
जैव विविधता का संरक्षण (Conservation of Biodiversity)
आज के युग में जैव विविधता में तेजी से गिरावट आ रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार कुल जीव जातियों की संख्या 1 करोड़ से 8 करोड़ के मध्य हो सकती है, लेकिन इसमें से. मात्र लगभग 14 लाख जातियों की पहचान हो पायी है। उपलब्ध रिपोटौँ से विदित होता है कि जंगलों के कटने तथा आवास के नष्ट होने के कारणं प्रतिदिन लगभग 100 अकशेरुकी जातियाँ लुप्त हो जाती हैं। स्तनी तथा पक्षियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। विश्व में प्राइमेट्स (बन्दर, लंगूर, मानव आदि) की 150 जातियाँ हैं, इनमें से लगभग 100 लुप्त होने के कगार पर हैं।
संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण हेतु निम्नलिखित उपाय किए जाते हैं
1. स्वस्थाने संरक्षण (In situ conservation)-इस विधि में संकटग्रस्त जातियों को प्राकृतिक परिस्थितियों में ही रखा जाता है। ऐसे क्षेत्रों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करना आवश्यक है। इस कारण ही राष्ट्रीय उद्यान तथा वन्य जन्तु विहार बनाए गए हैं। भारतवर्ष में लगभग 90 राष्ट्रीय उद्यान तथा 448 अभयारण्य (wild life sanctuaries) हैं।
2. उत्स्थाने संरक्षण (Ex situ conservation)-इस विधि में संकटग्रस्त जातियों को उनके प्राकृतिक आवासों से हटाकर जन्तु उद्यानों, वनस्पति उद्यानों एवं शोधशालाओं में रखा जाता है।
जैव विविधता की क्षति के कारण (Causes of Biodiverstiy loss)
विवरण हेतु अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर के अन्तर्गत प्रश्न-5 देखिए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions