Doubtnut Promotions Sticky

जैव विविधता के सभी आवश्यक घटकों के नाम लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव विविधता के घटक (Components of Biodiversity)-जैव विविधता के निम्नलिखित घटक है -
(क) आनुवंशिक विविधता (Genetic diversity)-एक जाति आनुवंशिक स्तर पर अपने वितरण क्षेत्र में बहुत विविधता प्रदर्शित करती है। हमारे देश में धान की लगभग 50,000 और आम की 1000 से अधिक आनुवंशिक रूप से भिन्न गातियाँ मिलती है।
(ख) जातीय विविधता (Specific diversity) यह विविधता जातीय सार पर मिलती है। पश्चिमी घाट पर मिलने वाली उभयचर गातियों की विविधता पूर्वी पाट की तुलना में अधिक है।
(ग) पारिस्थितिक विविधता (Ecological diversity) - यह जैव विविधता पारितन्त्र स्तर पर मिलती है। भारतवर्ष के रेगिस्तान, वर्षा बन, मैग्रोव, आर्द्रभूमि आदि की पारितन्त्र भिन्नता बहुत अधिक है।
जैव विविधता संरक्षण की आवश्यकता
(Necessity of Conservation of Biodiversity)
(क) वन संरक्षण का महत्त्व (Importance of Forest Conservation)- यन (forest) देश की बहुमूल्य सम्पदा । है। वन संरक्षण के महत्व के लिए विस्तरा उत्तरीय प्रश्नोत्तर 1 देखिए।
(ख) वन्य प्राणियों के संरक्षण का महत्व (Importance of WilF Animal.s Conservation)-(1) वन्य प्राणियों का वाणिज्य सम्बन्धी महत्त्व सर्वविदित है जैसे मछलियों का भोजन के रूप में प्रयोग होता है।
(2) वन्य प्राणी प्राकृतिक सन्तुलन को बनाए रखते है। उत्पादक उपभोक्ता सन्तुलन बिगड़ने से पर्यावरण को अति होती है।
(3) वन्य प्राणियों का उपयोग विभिन्न प्रकार के अनुसन्धानों के लिए किया जाता है। विभिन्न प्रकार की औषधियों, प्रतिरक्षी टीकों के प्रभाव का अध्ययन पहले प्राणियों पर किया जाता है।
(4) अनेक वन्य प्रागियों का एस्थेटिक महत्व ( asthetic value) है।
(5) वन्य प्राणी तथा मानव की प्रगति का सीधा सम्बन्ध है। वन्य जीव जोन बैंक का उपयोग मत्स्यकी, पशुपालन तथा कृषि क्षेत्र में किया जाता है।
(ग)जैव विविधता (Biodiversity)-विश्वभर में पायों जाने वाली पौधों की जातियों में असंख्य महत्वपूर्ण लक्षण पाए जाते हैं। ये लक्षण 3.5 अरब वर्षों से हो रहे विकास के स्वाभाविक परिणाम है। इन विभिन्न लक्षणों को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है कि इन पौधों को नष्ट होने से रोका जाए।
(घ) जैव विविधता का नैतिक महत्त्व (Ethical Importance of Biodiversity)-पृथ्वी पर उपस्थित प्रत्येक जाति का अपना महत्व है। यह वर्तमान पीढ़ी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम इनका उचित रख-रखाव करें जिससे आने वाली पीढ़ी लाभान्वित हो सके।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions