Doubtnut Promotions Sticky

जैव विविधता क्या है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जैव विविधता (Biodiversity)-विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर 4 का प्रारम्भिक भाग देखिए।
जैव विविधता संरक्षण हेतु प्रयास (Efforts for Conservation of Biodiversity)
राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास (Efforts at National Level)–विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर 4 के अन्तर्गत पादप संरक्षण की विधियाँ देखिए।
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास (Efforts at International Level) -
(1) प्रकृति एवं प्राकृतिक सम्पदाओं के संरक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय संघ International Union for Conservation of Nature and Natural Resources : TUCN) की स्थापना 1948 में स्विट्जरलैण्ड में की गई। यह संघ दुर्लभ एवं विलुपा जीवों के सम्बन्ध में जानकारी देता है। यह प्रत्येक तीसरे वर्ष एक सम्मेलन का आयोजन करता है।
(2) विश्व वन्य जीव कोष (World Wildlife Fund : WWF) इसका गठन IUCN की सहायता से 1962 में किया गया। इसकी स्थापना स्विट्जरलैण्ड में हुई। इसने Giant Panda को अपना चिह्न (logo) बनाया। भारत समेत 23 देश इसके सदस्य हैं। इसने भारत के टाइगर प्रोजेक्ट को व्यापक समर्थन दिया है। इसने,IUCN तथा यूनाइटेड नेशन्स वातावरणीय कार्यक्रम (United Nations, Environment Programme : UNEP) के साथ मिलकर विश्व संरक्षण परियोजना (World Conservation Strategy : WCS) प्रारम्भ की है। विश्व वन्य जीव कोष (WWE) का नामकरण प्रकृति हेतु विश्वकोष (Word Fund for Nature : WPN) किया गया है। यह अब 130 देशों में लगभग 4000. कार्यक्रम करती है।
(3) मानव एवं जैवमण्डल (Man and Biosphere : MAB)- यह कार्यक्रम UNESCO द्वारा 1971 में प्रारम्भ किया गया। इसका उद्देश्य प्राकृतिक सम्पदाओं एवं जीवमण्डल के तर्कसंगत उपयोग एवं संरक्षण हेतु प्राकृतिक एवं सामाजिक आधार तैयार करना है।
(4) बायोस्फीयर रिजर्व प्रोग्राम (Biosphere Reserve Programme : BRP)-यह संरक्षित क्षेत्रों में जैव विविधता के संरक्षण हेतु एक अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसे UNESCO ने 1971 में प्रारम्भ किया था।
(5) रेड डाटाबुक (Red Data Book)-यह IUCN संस्था द्वारा संकलित निर्देशिकाएँ एवं योजनाएँ है। इसमें विलाप्ति के कगार (danger of extinction) पर अथवा दुर्लभ प्रजातियों (rare species) की नवीनतम आधिकारिक सूचना उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions