Doubtnut Promotions Sticky

डी० एन० ए० तथा आर० एन० ए० में अन्तर बताइये|

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

डी० एन० ए० के प्रकार (Types of D.N.A.)-जीवधारियों में निम्नलिखित पाँच प्रकार के डी० एन० ए० पाए जाते हैं। इन सभी की संरचना वाटसन एवं क्रिक मॉडल के अनुरूप होती है, किन्तु न्यूक्लियोटाइड युगलों के बीच की दूरी, एक D.N.A. कुण्डल में न्यूक्लियोटाइड युगलों की संख्या तथा कुण्डलन दिशा में अन्तर पाया जाता है। 1. ए-डी० एन० ए० (A-D.N.A.)—इसकी दोनों श्रृंखलाएँ दाहिने हाथ की ओर (clockwise) या दक्षिणावर्त कुण्डलित होती हैं। इसे दक्षिणावर्त D.N.A. भी कहते हैं। यदि सापेक्ष आर्द्रता (relative humidity) 75% कर दी जाए तथा सोडियम, पोटैशियम या सीजियम (Cs) आयनों की सान्द्रता बढ़ा दी जाए, तब B-D.N.A. A-D.N.A. में बदल जाता है। A-D.N.A. में हेलिक्स का व्यास 23A होता है तथा प्रत्येक कुण्डलन में 11 न्यूक्लियोटाइड युग्म होते हैं। 2. बी-डी० एन० ए० (B-D.N.A.)-यह दक्षिणावर्त (right-handed या clockwise) D.N.A. होता है। इसके प्रत्येक कुण्डल में 10 न्यूक्लियोटाइड युग्म होते हैं। हेलिक्स का व्यास 20 A होता है। यह सामान्य रूप से पाया जाने वाला D.N.A. होता है। यह सभी कोशिकाओं में शरीर-क्रियात्मक अवस्थाओं (physiological conditions) में पाया जाता है। 3. सी-डी० एन०ए० (C-D.N.A.)-यह दक्षिणावर्त (right-handed) D.N.A. होता है। यदि सापेक्ष आर्द्रता 66% रखी जाए व डिथ आयनों (dith ions) की निश्चित सान्द्रता हो तो B-D.N:A. C-D.N.A. में बदल जाता है। C-D.N.! हेलिक्स का व्यास 19A होता है तथा प्रत्येक कुण्डलन (helix) में 9 न्यूक्लियोटाइड युग्म होते हैं। 4. डी-डी० एन० ए० (D-D.N.A.)—यह दक्षिणावर्त (right-handed) D.N.A. होता है। इसके प्रत्येक कुण्डल (helix) में 8 न्यूक्लियोटाइड्स युग्म होते हैं। 5. जिपर डी० एन० ए० या जैड-डी० एन० ए. :(Zipper D.N.A. or Z-D.N.A.)-Z-D.N.A. की खोज एलेक्जैण्डर रिच (Alexander Rich, 1979) ने की थी। इसमें कुण्डलन बाएँ हाथ की ओर (anticlockwise) अर्थात् वामावर्त होता है तथा D.N.A. की रचना टेढ़ी-मेढ़ी (zig-zag) दिखाई पड़ती है। इस प्रकार का D.N.A. सर्वप्रथम कृत्रिम संश्लेषित D.N.A. में देखा गया था। Z-D.N.A. में प्रत्येक कुण्डलन या मोड़ (turn) में 12क्षारक जोड़े (base.pairs) होते हैं तथा प्रत्येक जोड़े के बीच की दूरी 3.7A होती है। दोहरे हेलिक्स के प्रत्येक मोड़ की लम्बाई 45A होती है। हेलिक्स का व्यास 18 Å होता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions