Doubtnut Promotions Sticky

संघ पोरीफेरा के मुख्य लक्षण क्या हैं? इसके दो जन्तुओं के नाम लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संघ पोरीफेरा के मुख्य लक्षण । (Main-Characteristics of Phylum Porifera)
इस संघ के अन्तर्गत आने वाले जन्तुओं के मुख्य लक्षण.निम्नलिखित हैं|
(i) पोरीफेरा का शाब्दिक अर्थ छिद्रधारी जन्तु है (Greek-porus = pore or hole, ferre = to bear)|
(ii) पोरीफेरा जन्तुओं को सामान्य रूप से स्पंज (sponge) कहा जाता है
(iii) सभी स्पंज जलीय (aquatic) होते हैं। ये अधिकांशतः समुद्री जल में पाए जाते हैं, लेकिन कुछ स्वच्छ जलीय भी होते हैं।
(iv) यह अचल (sessile) जीव हैं, जो जल में किसी आधार से चिपके रहते हैं। असममित या सममितं दोनों प्रकार के हो ? . सकते हैं।
(v) स्पंजों में कोशिकीय स्तर का संगठन पाया जाता है अर्थात् ऊतकों का अभाव होता है। कोशिकाएँ ढीलें या विरल रूप . . में आपस में सम्बन्धित होती हैं। शारीरिक संरचना अत्यधिक सरल होती है।
(vi) पूरे शरीर पर छिद्र पाए जाते हैं, जो ऑस्टिया (ostia) कहलाते हैं। जल लगातार इन छिद्रों के माध्यम से शरीर में । प्रवेश करता रहता है। यह शरीर में उपस्थित नाल प्रणाली (canal system) से जुड़े होते हैं। शरीर से जल.एक छिद्र ऑस्कुलंम . (osculum) द्वारा बाहर निकल जाता है।
(vii) इन्हीं छिद्रों से जल के साथ, ऑक्सीजन और भोज्य पदार्थ शरीर में परिवहित होते हैं।
(viii) शरीर कंटकों (spicules) के बने बाह्य आवरण या बाह्य कंकाल से ढंका रहता है।
(ix) प्रजनन अलैंगिक प्राय: जेम्यूल (gemmule) या आन्तरिक कलिका निर्माण द्वारा व लैंगिक प्रकार का होता है।
उदाहरण-ल्यूकोसोलीनिया, यूप्लैक्टेला (वीनस की फूलों की डलिया), यूस्पन्जिया, साइकन आदि।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions