Doubtnut Promotions Sticky

प्रोटिस्टा जगत के मुख्य लक्षण लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मत्स्य वर्ग के मुख्य लक्षण (Main Characteristics of Class Pisces)
इस वर्ग में विभिन्न प्रकार की सत्य मछलियों (true fish) को सम्मिलित किया गया है। मछलियाँ समद्री जल तथा अलवणीय (स्वच्छ) जल दोनों आवासों में पायी जाती हैं। इनके प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं-
(i) शरीर धारारेखित (streamlined) अर्थात् नौकाकार होता है।
(ii) शरीर शल्कों (scales) अथवा प्लेट्स से ढका रहता है। बाह्य कंकाल का यह रूप शरीर का सुरक्षात्मक कवच बनाता है तथा जल के प्रभाव से बचाता है। मांसल पूँछ का प्रयोग तैरने व दिशा बदलने में होता है।
(iii) पाद (limbs) अनुपस्थित होते हैं। मीनपख (fins) पाए जाते हैं, जो सन्तुलन बनाने व तैरने में सहायता करते हैं।
(iv) श्वसन गिल्स (gills) द्वारा होता है। यह जल में विलेय ऑक्सीजन के प्रयोग में सक्षम होते हैं।
(v) मछलियाँ असमतापी (ectothermal) होती हैं।
(vi) हृदय में केवल दो कक्ष होते हैं-एक अलिंद व एक निलया इसमें केवल अशुद्ध रक्त पाया जाता है तथा यह शिरीय या वीनस हृदय (venous heart) कहलाता है।
(vii) मछलियाँ अण्डे देती हैं अर्थात् अण्डप्रजक होती हैं। निषेचन बाह्य (जल में) होता है।
(viii): पार्वीय रेखा (lateral line) की उपस्थिति भी मछलियों का प्रमुख लक्षण है। यह संवेदी अंग की भाँति कार्य कर जल में होने वाले कम्पनों को ग्रहण करता है। उदाहरण-स्कोलियोडॉन, टॉरपीडो, रोहू (लेबिया), समुद्री घोड़ा (हिप्पोकैम्पस), उड़ने वाली मछली (एक्सोसीट्स) आदि।
उपास्थिल व अस्थिल मछलियों में अन्तर
अन्तःकंकाल के प्रकार के आधार पर मछलियाँ दो प्रकार की होती हैं-
(a) चे जिनमें अन्त:कंकाल उपास्थि (कार्टीलेज) का बना होता है। यह उपास्थिल मछली कहलाती है। यह केवल समुद्री जल में पायी जाती हैं, जैसे-शार्क, विद्युत रे (टॉरपीडो), दंश रे (स्टिंग रे), स्केट्स (skates) आदि।
(b) वे जिनमें अन्त:कंकाल अस्थिल (bony) होता है। इन्हें अस्थिल मछली कहा जाता है। यह मछलियाँ समद्री जल के साथ-साथ अलवणीय जल में भी पायी जाती हैं, जैसे-रोहू (लेबियो रोहिता), मृगाल, कालबसु आदि। -
(i) उपास्थिल मछलियों में मुख अधरीय (ventral) लेकिन अस्थिल मछलियों में अन्तस्थ (terminal) होता है।
(ii) अस्थिल मछलियों में, जल में बिना तैरे एक जगह स्थिर रहने हेतु, स्विम ब्लैडर (swim bladder) पाया जाता है। उपास्थिल मछलियों को इसके अभाव में हमेशा सक्रिय रूप से तैरना होता है।
(iii) अस्थिल मछलियों में 4 जोड़ी क्लोम दरारें होती हैं, जो क्लोम आच्छद या ऑपरकुलम से ढकी रहती हैं। उपास्थिल मछलियों में ऑपरकुलम का अभाव होता है। इनमें 5-7 जोड़ी क्लोम दरारें पायी जाती हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions