Doubtnut Promotions Sticky

संघ मोलस्का के प्रमुख लक्षणों का उदाहरणसहित वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संघ मोलस्का के मुख्य लक्षण (Main Characteristics of Phylum Mollusca).
इस संघ के अन्तर्गत आने वाले जन्तुओं के मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं-
(i) जन्तु प्रायः द्विपार्श्व सममित व त्रिकोरकी होते हैं। अधिकांश जन्तु जलीय होते हैं व कुछ स्थलीया
(ii) शरीर कोमल तथा खण्डरहित होता है। देहगुहा ह्रासित होती है व हीमोसील बनाती है।
(iii) शरीर तीन भागों सिर, मांसल पाद, पिण्डक (visceral mass) तथा प्रावार (mantle) में बँटा होता है।
(iv) शरीर पर कैल्सियम कार्बोनेट से बना कवच (shell) होता है, जो प्रावार.(mantle) से स्रावित होता. है।
(v) प्रचलन पेशीय पाद (muscular foot) द्वारा होता है।
(vi)
श्वसन क्लोम (gills) जिन्हें टेनिडिया कहते हैं, द्वारा होता है।
ocr_image
(vii) उत्सर्जन हेतु गुर्दे जैसी संरचना पायी जाती है। (viii) जन्तु एकलिंगी एवं अण्डज (oviparous) होते हैं। - उदाहरण-घोंघा (पाइला), सीप (यूनियों), ऑक्टोपस, सीपिया, नियोपिलाइना आदि।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions