Doubtnut Promotions Sticky

संघ प्लैटीहेल्मिन्थीज के मुख्य लक्षण लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

संघ प्लैटीहेल्मिन्थीज़ के मुख्य लक्षण
(Main Characteristics of Phylum Platyhelminthes) इस संघ के अन्तर्गत आने वाले जन्तुओं के मुख्य लक्षण
निम्नलिखित हैं-
(i) शरीर फीते के समान पृष्ठ अधर तल से चपटा होता है।
(ii) शरीर त्रिस्तरीय एवं द्विपार्श्व सममित होता है। चपटे कृमि अगुहीय (acoelomate) जन्तु हैं।
(iii) शारीरिक संगठन ऊतक व अंग स्तर का होता है।
(iv) कुछ जन्तु परजीवी होते. हैं जैसे टेपवर्म जबकि कुछ मुक्तजीवी होते हैं जैसे प्लैनेरिया।
(v) आहारनाल, श्वसन एवं परिसंचरण तन्त्र विकसित नहीं होते हैं।
(vi) उत्सर्जन ज्वाला कोशिकाओं (flame cells) द्वारा होता है।
(vii) अधिकांश जन्तु द्विलिंगी (hermaphrodite) होते हैं। उदाहरण प्लैनेरिया, यकृतकृमि (फैसियोला), रक्तकृमि (सिस्टोसोमा), फीताकृमि (टीनियां सोलियम) आदि
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions