Doubtnut Promotions Sticky

अण्डोत्सर्ग कब होता है ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

स्त्री में मासिक धर्म या आर्तव चक्र—मासिक धर्म अथवा आर्तव चक्र स्त्रियों की एक प्राकृतिक शारीरिक क्रिया है। इसे मासिक स्त्राव, रजोधर्म या ऋतुस्राव भी कहा जाता है। मासिक स्राव में योनि मार्ग से कुछ गाढ़े लाल रंग का रक्त मिला तरल स्रावित होता है। यह सामान्य रूप से 3-6 दिन वक स्रावित होता रहता है। आर्तव चक्र प्रतिमाह 28 दिन उपरान्त प्रारम्भ होता है। रजोधर्म के प्रारम्भ होने के 12 से 14 दिन उपरान्त अण्डाशय से अण्ड निकलता है अर्थात् अण्डोत्सर्ग (ovulation) होता है।
सामान्य रूप से 11-14 वर्ष की आयु में आकर कन्याओं को मासिक धर्म प्रारम्भ होता है। यौवनारम्भ के समय रजोधर्म प्रारम्भ होने को रजोदर्शन (mienarche) कहते हैं। स्वास्थ्य एवं जलवायु के भिन्न होने पर मासिक धर्म के प्रारम्भ होने की आयु कम या अधिक भी हो सकती है। ठण्डी जलवायु की अपेक्षा गर्म जलवायु में आर्तव चक्र कम आयु में ही प्रारम्भ हो जाता है।
सामान्यत: 45-50 वर्ष की आयु तक स्त्रियों को मासिक स्राव होता रहता है। इसके बाद यह सबसे अधिक फाइल दिन स्थायी रूप से बन्द हो जाता है। इस प्रक्रिया को रजोनिवृत्ति,(menopause) कहते हैं। केवल गर्भधारण काल में मासिक धर्म नहीं होता। प्रसव के उपरान्त कुछ समय के पश्चात् पुनः स्वाभाविक रूप से यह होने लगता है। मासिक स्राव का प्रारम्भ होना युवा अवस्था के आगमन का प्रतीक होता है। नियमित रूप से मासिक स्त्राव का होते रहना अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions