Doubtnut Promotions Sticky

1200 किग्रा द्रव्यमान की कार को एक समतल सड़क पर दो व्यक्ति समान वेग से धक्का देते हैं। उसी कार को तीन व्यक्तियों द्वारा धक्का दिलाकर 0.2 मीटर/2 का त्वरण उत्पन्न किया जाता है। कितने बल के साथ प्रत्येक व्यक्ति कार को धकेल पाते हैं। (माना कि सभी व्यक्ति समान पेशीय बल के साथ कार को धक्का देते हैं।)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दिया है: कार का द्रव्यमान (m)-1200 किग्रा
प्रथम दो व्यक्तियों द्वारा धक्का देने पर उत्पन्न त्वरण = शून्य
तीन व्यक्तियों द्वारा धक्का देने पर उत्पन्न त्वरण (a) = 0.2 मीटर/2
प्रथम दो व्यक्तियों के धक्का देने पर कार समान वेग से ही आगे बढ़ पाती है इससे स्पष्ट है कि तीसरे व्यक्ति द्वारा लगाए गए बल के कारण त्वरण उत्पन्न होता है।
तीसरे व्यक्ति द्वारा लगाया गया बल F=ma
=1200×0.2=240 न्यूटन
अतः प्रत्येक व्यक्ति 240 न्यूटन का बल लगाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions