Doubtnut Promotions Sticky

बल से क्या अभिप्राय है? इसका त्वरण से क्या सम्बन्ध है? स्पष्ट कीजिए। बल को व्यक्त करने के लिए कौन-कौन से मात्रक है, प्रत्येक की परिभाषा देते हुए समझाइए।

Text Solution
Verified by Experts

बल-बल वह बाह्य कारक है जो किसी वस्तु की विरामावस्था अथवा एकसमान गति की अवस्था में परिवर्तन करता है अथवा परिवर्तन करने का प्रयत्न करता है। बल एक सदिश राशि है।
बल तथा त्वरण में सम्बन्ध-न्यूटन के गति-विषयक द्वितीय नियमानुसार• किसी वस्तु के संवेग-परिवर्तन की दर, उस पर आरोपित बल के समानुपाती होती है। यदि किसी m द्रव्यमान की वस्तु पर F बल आरोपित करने पर उसका वेग, समय में u से बढ़कर । हो जाए तो
वस्तु का प्रारम्भिक संवेग (p1)=μ
t समय बाद वस्तु का संवेग (p2)=mv
अत: वस्तु पर आरोपित बल (F)=p2p1t
या, F=K(p2p1)t जहाँ K एक नियतांक है S.I. पद्धति में।
यदि बल (F) = 1 न्यूटन, एकांक समय में संवेग-परिवर्तन (p2p1)=1 न्यूटन सेकण्ड तो K = 1 होगा।
अतः F=p2p1t
या F=mvmut
या F=m(vu)t
गति के प्रथम नियम के अनुसार,
वस्तु में त्वरण a=vut
F=ma
अतः किसी वस्तु पर आरोपित बल उसके द्रव्यमान तथा वस्तु में उत्पन्न त्वरण के गुणनफल के बराबर होता है। बल के मात्रक-I.S.I. पद्धति में बल का मात्रक F = ma से किया-मीटर/ 2 अथवा न्यूटन होता है।
2. C.G.S पद्धति में ग्राम-सेमी/सेकण्ड अथवा डाइन होता है।
3. बल का अन्य मात्रक किया-भार (kg-wt) भी है। इसे बल का गुरुत्वीय मात्रक कहते हैं। न्यूटन के द्वितीय नियम से,
गुरुत्वीय बल- द्रव्यमान × गुरुत्वीय त्वरण
किसी वस्तु पर लगने वाले गुरुत्वीय बल को उस वस्तु का भार कहते हैं। इसे W से प्रदर्शित करते है। अत: W=m×g
अत: 1 किग्रा - भार=1 किग्रा × गुरुत्वीय त्वरण
= 1 किया ×9.8 मीटर/ 2
= 9.8 किग्रा-मीटर/ 2 = 9.8 न्यूटन
अत: किसी स्थान पर 1 किया-भार, 9.8 न्यूटन के बराबर होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions