Doubtnut Promotions Sticky

एक 1200 किग्रा द्रव्यमान की मोटरकार 90 किमी/घण्टा के वेग से एक सरल रेखा के अनुदिश चल रही है। उसका वेग बाहरी असन्तुलित बल लगने के कारण 4 सेकण्ड में घटकर 18 किमी/घण्टा हो जाता है। त्वरण और संवेग में परिवर्तन का परिकलन कीजिए। लगने वाले बल के परिमाण का भी परिकलन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दिया है : मोटरकार का द्रव्यमान (m) = 1200 किग्रा,
मोटरकार का प्रारम्भिक वेग (u) = 90 किमी/घण्टा = 90 × 5 18 = 25 मीटर/सेकण्ड
मोटरकार का अन्तिम वेग (v) = 18 किमी/घण्टा = 18 × 5 18 = 5 मीटर/सेकण्ड
समय (1) = 4 सेकण्ड
गति के प्रथम नियम के अनुसार,
मोटरकार का त्वरण (a)= = v - u t
a = 5 - 25 4 = - 20 4 = - 5 मीटर/ सेकण्ड 2 मोटरकार के संवेग में परिवर्तन = m v - m u
= m ( v - u ) = 1200 ( 5 - 25 )
= - 24000 किग्रा -मीटर/सेकण्ड
मोटरकार पर लगा बल F = m a = 1200 × ( - 5 )
= - 6000 न्यूटन
(जहाँ ऋणात्मक चिह्न बल की गति के विपरीत दिशा को प्रदर्शित करता है।)
अत: मोटरकार का त्वरण 5 मीटर/ सेकण्ड 2 , संवेग-परिवर्तन 24000 किग्रा-मीटर/सेकण्ड तथा लगने वाला वाला बल 6000 न्यूटन है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions