Doubtnut Promotions Sticky

उस क्रिया की परिभाषा तथा महत्त्व का वर्णन कीजिए जिसमें सौर ऊर्जा का उपयोग केवल क्लोरोफिलयुक्त पादप करते हैं। पौधों एवं जन्तुओं के लिए इसका क्या महत्त्व है?

Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश संश्लेषण की परिभाषा:
(Definition of Photosynthesis)
प्रकाश संश्लेषण प्रकाश की उपस्थिति में होने वाली एक जैविक उपचयी (anabolic) क्रिया है। इसमें हरे पौधे अकार्बनिक सरल यौगिकों CO2 तथा H2O से प्रकाशीय ऊर्जा तथा पर्णहरित की उपस्थिति में कार्बोहाइड्रेट (भोज्य पदार्थों) का निर्माण करते हैं। इस क्रिया में O2 मुक्त होती है। इस क्रिया में प्रकाश ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा में बदलकर कार्बनिक भोज्य पदार्थों में संचित हो जाती है।
प्रकाश संश्लेषण एक ऑक्सीकरण-अवकरण प्रक्रिया है जिसमें जल का ऑक्सीकरण तथा CO2 का अवकरण होता है तथा कार्बनिक पदार्थ बनते हैं। कार्बनिक पदार्थों में प्रकाश ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा में बदलकर संचित हो जाती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions