Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित समीकरण की व्याख्या कीजिए जो कि प्रकाश संश्लेषण की रासायनिक क्रिया का सारांश है-
निम्नलिखित समीकरण की व्याख्या कीजिए जो कि प्रकाश संश्लेषण की रासायनिक क्रिया का सारांश है-

Text Solution
Verified by Experts

प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis)
प्रकाश संश्लेषण एक उपचयी (anabolic) क्रिया है। इसमें CO2 तथा H2O का उपयोग कर क्लोरोफिल तथा प्रकाश की . उपस्थिति में कार्बोहाइड्रेट (भोज्य पदार्थ) का निर्माण होता है। O2 सह-उत्पाद के रूप में मुक्त होती है।
हिल (Hill, 1939), रुबेन तथा कामेन (Ruben & Kamen, 1941) आदि ने विभिन्न प्रयोगों द्वारा यह सिद्ध किया है कि प्रकाश संश्लेषण में उत्पन्न O2 जल से प्राप्त होती है, CO2 से नहीं। अत: अभिक्रिया इस प्रकार होगी-
ocr_image
6O2 निकलने के लिए 12H2O चाहिए। जल का प्रकाशीय अपघटन (photolysis of water) होता है जिससे O2 निकलती है तथा H+ प्राप्त होते हैं। इन H+ से CO2 का अपचयन अप्रकाशिक क्रिया (dark reaction) में होता है तथा काबोहाइड्रेट बनते हैं। यह एक अत्यन्त जटिल क्रिया है। प्रकाश अभिक्रिया में जल का ऑक्सीकरण तथा अन्धकार अभिक्रियां में CO2 का अपचयन होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions