Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से प्रत्येक कथन को ध्यानपूर्वक पढ़िए और कारण सहित बताइए कि यह सत्य है या असत्य :
(a) किसी सदिश का परिमाण सदैव एक आदिश होता है,
(b) किसी सदिश का प्रत्येक घटक सदैव आदिश होता है,
(c ) किसी कण द्वारा चली गई पथ की कुल लम्बाई सदैव विस्थापित सदिश के परिमाण के बराबर होती है, (d) किसी कण की औसत चाल (पथ तय करने में लगे समय द्वारा विभाजित कुल पथ-लम्बाई ) समय के समान-अंतराल में कण के औसत वेग के परिमाण से अधिक या उसके बराबर होती है | (e ) उन तीन सदिशों का योग जो एक समतल में नहीं है, कभी भी शून्य सीड्स नहीं होता |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) सत्य : क्योकि सदिश = आदिश + दिशा
उदाहरण के लिए, वेग (सदिश) का परिमाण चाल (आदिश ) है |
(b) असत्य क्योकि सदिश का प्रत्येक घटक सदिश ही होता है |
(c ) पथ की कुल लम्बाई = चाल × समय
पथ की कुल लम्बाई = | वेग| × समय, तभी सत्य है, जबकि बिना दिशा बदले गति एक सरल रेखा में हो |
(d) सत्य : पथ की कुल लम्बाई, विस्थापन सीड्स के परिमाण से या तो बड़ी या बराबर होती है |
(e ) सत्य : क्योकि तीन सदिश, जो समतल में नहीं है, बंद त्रिभुज (close triangle ) नहीं बना सकते |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions