Class 11 | PHYSICS |
Chapter | गति के नियम |
SCIENCE PUBLICATION | बोधात्मक प्रश्न |
Number Of Questions | 21 |
Academic Year | 2023-24 |
निम्न में से प्रत्येक बल का एक उदाहरण दीजिये- (i) स्थिति पर निर्भर बल (ii) वेग पर निर्भर बल (iii) समय पर निर्भर बल
क्या समान वेग से गति करने वाला पिण्ड संतुलन में है?
बंदूक से गोली चलाने पर वह पीछे हटती है। बन्दूक की ऊर्जा गोली की गतिज ऊर्जा से कम अथवा अधिक होती है ?
एक हल्की व दूसरी भारी पिण्ड की गतिज ऊर्जा समान होने पर किसका संवेग कम होता है ?
चलती साइकिल रोकने के लिए बड़े ब्रेक लगाने चाहिए अथवा छोटे?
पिण्डों पर लगे आन्तरिक बलों के योग का मान बताइये।
क्रिया व प्रतिक्रिया बल एक दूसरे के विपरीत तथा परिमाण में बराबर होते हैं। कारण बताइये कि वे क्यों एक दूसरे का निरस्त नहीं करते?
वाहनों में पहिये गोल क्यों बनाए जाते हैं तथा छर्रे (balls bearings) क्यों लगाए जाते हैं?
क्या प्रक्षेप्य गति में पिण्ड का संवेग नियत रहता है ?
बन्दूक की गोली शीशे में एक स्पष्ट छिद्र (clear hole) उत्पन्न करती है। समझाइए।
एक वस्तु किसी रुक्ष आनत तल पर फिसलना प्रारम्भ करती है तथा प्रथम `1/2` मीटर फिसलने में उसे `1/2` सेकण्ड लगता है, अगले आधा मीटर फिसलने में उसे कितना समय लगेगा?
किसी सतह को अत्यधिक रूप से पॉलिश करने पर घर्षण बढ़ जाता है, कारण बताइये।
रस्साकशी के खेल में एक ओर का फर्श चिकना तथा दूसरी ओर का फर्श खुरदरा है। कौन सी टीम के जीतने की सम्भावना अधिक है?
एक ही समान (identical) तीन गुटके एक घर्षण रहित मेज पर चित्रानुसार बल F से धकेले जाते हैं। गुटकों का त्वरण क्या है? A गुटके पर नैट बल क्या है ? A गुटके द्वारा B पर कितना बल लगता है ? Bद्वारा C पर कितना? गुटकों के सम्पर्क-तलों पर क्रिया-प्रतिक्रिया युग्मों को प्रदर्शित कीजिये।
एक चोर अपने सिर पर आभूषणों से भरा W भार का एक सन्दूक रखकर छत से नीचे कूद पड़ता है, गिरने के दौरान उसे बक्से का क्या भार अनुभव होगा?
m द्रव्यमान का एक पिण्ड `mu` घर्षण गुणांक के एक क्षैतिज समतल पर रखा गया है। पिण्ड पर घर्षण बल क्या होगा?
उल्का-पिण्ड (meteorites) आकाश से पृथ्वी पर गिरते समय श्वेत तप्त क्यों हो जाते हैं ?
ढालू सड़क पर चढ़ने की अपेक्षा, समतल सड़क पर टायरों की पकड़ अधिक मजबूत होती है। समझाइए।
क्या घर्षण गुणांक का मान 1 से अधिक होना सम्भव है ?
क्या घिरी के दोनों ओर लिपटी भारहीन डोरी में तनाव समान होता है? यदि नहीं तो किन परिस्थितियों में ?
एक लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर की ओर जा रही है। इसमें खड़े एक व्यक्ति का आभासी भार उसके वास्तविक भार के सापेक्ष बढ़ेगा, घटेगा अथवा वही रहेगा यदि लिफ्ट एक समान चाल से ऊपर जा रही है?
बोधात्मक प्रश्न questions and complete solutions for chapter गति के नियम of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11