Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to NCERT TEXTBOOK PROBLEMS of chapter गति के नियम of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterगति के नियम
SCIENCE PUBLICATIONNCERT TEXTBOOK PROBLEMS
Number Of Questions23
Academic Year2023-24
  1. निम्नलिखित पर कार्यरत नेट बल का परिमाण व उसकी दिशा लिखिए।
    (a) एकसमान चाल से नीचे गिरती वर्षा की कोई बूंद,
    (b) जल में तैरता 10g संहति का कोई कार्क,
    (c ) कुशलता से आकाश में स्थिर रोकी गई कोई पतंग,
    (d) `30kmh^(-1)` के एकसमान वेग से ऊबड़-खाबड़ सड़क पर गतिशील कोई कार
    (e ) सभा गुरुत्वीय पिण्डों से दूर तथा विद्युत आर चुबकीय क्षेत्रों से मुक्त, अंतरिक्ष में तीव्र चाल वाला इलेक्ट्रॉन।


    09:56
    View Solution
  2. 0.05 kg संहति का कोई कंकड़ ऊर्ध्वाधर ऊपर फेंका गया है। नीचे दी गई प्रत्येक परिस्थिति में कंकड़ पर लग रहे नेट बल का परिमाण व उसकी दिशा लिखिए -
    (a) उपरिमुखी गति के समय। (b) अधोमुखी गति के समय। (c ) उच्चतम बिंदु पर जहां क्षण भर के लिए यह विराम में रहता है। यदि कंकड़ को क्षैतिज दिशा से `45^@` कोण पर फेंका जाए, तो क्या आपके उत्तर में कोई परिवर्तन होगा? वायु-प्रतिरोध को उपेक्षणीय मानिए।


    04:57
    View Solution
  3. 0.1 kg सहति के पत्थर पर कार्यरत नेट बल का परिमाण व उसकी दिशा निम्नलिखित परिस्थितियों में ज्ञात कीजिए -
    (a) पत्थर को स्थिर रेलगाड़ी की खिड़की से गिराने के तुरंत पश्चात् (b) पत्थर को `36 kmh^(-1)` के एकसमान वेग से गतिशील किसी रेलगाड़ी की खिड़की से गिराने के तुरंत पश्चात
    (c ) पत्थर को ` 1ms^(-2)` के त्वरण से गतिशील किसी रेलगाड़ी की खिड़की से गिराने के तुरंत पश्चात्
    (d) पत्थर `1ms^(-2)` के त्वरण से गतिशील किसी रेलगाड़ी के फर्श पर पड़ा है तथा वह रेलगाड़ी के सापेक्ष विराम में है।
    उपरोक्त सभी स्थितियों में वायु का प्रतिरोध उपेक्षणीय मानिए।


    08:53
    View Solution
  4. l लम्बाई की एक डोरी का एक सिरा m संहति के किसी कण से तथा दूसरा सिरा चिकनी क्षैतिज मेज पर लगी खूटी से बंधा है। यदि कण v चाल से वृत्त में गति करता है तो कण पर (केंद्र की ओर निर्देशित) नेट बल है -
    `(i) T , (ii) T - (mv^2)/(l) , (iii) T + (mv^2)/(l) , (iv) 0`
    T डोरी में तनाव है। (सही विकल्प चुनिए)


    03:42
    View Solution
  5. `15 ms^(-1)` की आरंभिक चाल से गतिशील 20 kg संहति के किसी पिण्ड पर 50N का स्थाई मंदन बल आरोपित किया गया है। पिण्ड को रुकने में कितना समय लगेगा?


    04:51
    View Solution
  6. 3.0 kg संहति के किसी पिण्ड पर आरोपित कोई बल 25s में। उसकी चाल को `2.0 ms^(-1)` से `3.5 ms^(-1)` कर देता है। पिण्ड की गति की दिशा अपरिवर्तित रहती है। बल का परिमाण व दिशा क्या है?


    04:04
    View Solution
  7. 5.0 kg संहति के किसी पिण्ड पर 8N व 6N के दो लंबवत् बल आरोपित हैं। पिण्ड के त्वरण का परिमाण व दिशा ज्ञात कीजिए।


    04:20
    View Solution
  8. `36 km h^(-1)` की चाल से गतिमान किसी ऑटो रिक्शा का चालक सड़क के बीच एक बच्चे को खड़ा देखकर अपने वाहन को ठीक 4.0s में रोककर उस बच्चे को बचा लेता है। यदि ऑटो रिक्शा बच्चे के ठीक निकट रुकता है, तो वाहन पर लगा औसत मंदन बल क्या है? ऑटोरिक्शा तथा चालक की संहतियाँ क्रमश: 400 kg और 65kg हैं।


    04:10
    View Solution
  9. 20,000 kg उत्थापन संहति के किसी रॉकेट में `5ms^(-2)` के आरंभिक त्वरण के साथ ऊपर की ओर स्फोट किया जाता है। स्फोट का आरंभिक प्रणोद (बल) परिकलित कीजिए।


    02:56
    View Solution
  10. उत्तर की ओर `10 ms^(-1)` की एकसमान आरंभिक चाल से गतिमान 0.40 kg संहति के किसी पिण्ड पर दक्षिण दिशा के अनुदिश 8.0N का स्थाई बल 30s के लिए आरोपित किया गया है। जिस क्षण बल आरोपित किया गया उसे t=0 तथा उस समय पिण्ड की स्थिति x= 0 लीजिए। t=-5s,25s, 100 s पर इस कण की स्थिति क्या होगी?


    10:57
    View Solution
  11. कोई ट्रक विरामावस्था से गति आरंभ करके `2.0ms^(-2)` के समान त्वरण से गतिशील रहता है। t=s पर, ट्रक के ऊपर खड़ा एक व्यक्ति धरती से 6m की ऊँचाई से कोई पत्थर बाहर गिराता है। t=11s पर, पत्थर का (a) वेग, तथा (b) त्वरण क्या है? (वायु का प्रतिरोध उपेक्षणीय मानिए।)


    09:20
    View Solution
  12. किसी कमरे की छत से 2m लंबी डोरी द्वारा 0.1 kg संहति के गोलक को लटकाकर दोलन आरंभ किए गए। अपनी माध्य स्थिति पर गोलक की चाल `1 ms^(-1)` है। गोलक का प्रक्षेप-पथ क्या होगा यदि डोरी को उस समय काट दिया जाता है जब गोलक अपनी (a) चरम स्थितियों में से किसी एक पर है, तथा (b) माध्य स्थिति पर है?


    04:36
    View Solution
  13. किसी व्यक्ति की संहति 70kg है। वह एक गतिमान लिफ्ट में तुला पर खड़ा है, जो (a) `10 ms^(-1)` की एकसमान चाल से ऊपर जा रही है, (b) `5 ms^(-2)` के एकसमान त्वरण से नीचे जा रही है, ( c) `5 ms^(-2)` के एकसमान त्वरण से ऊपर जा रही है, तो प्रत्येक प्रकरण में तुला के पैमाने का पाठ्यांक क्या होगा? (d) यदि लिफ्ट की मशीन में खराबी आ जाए और वह गुरुत्वीय प्रभाव में मुक्त रूप से नीचे गिरे तो पाठ्यांक क्या होगा?


    11:36
    View Solution
  14. चित्र में 4kg संहति के किसी पिण्ड का स्थिति-समय ग्राफ दर्शाया गया है।
    t < 0,t > 4 s, 0 < t < 4s के लिए पिण्ड पर आरोपित बल क्या है?
    t= 0 तथा t=4s पर आवेग क्या है? (केवल एकविमीय गति पर विचार कीजिए।)


    05:45
    View Solution
  15. किसी घर्षण रहित मेज पर रखे 10kg तथा 20 kg के दो पिण्ड किसी पतली डोरी द्वारा आपस में जुड़े हैं। 600N का कोई क्षैतिज बल (i) A पर, (ii) B पर डोरी के अनुदिश लगाया जाता है। प्रत्येक स्थिति में डोरी में तनाव क्या है?


    05:43
    View Solution
  16. 8 kg तथा 12 kg के दो पिण्डों को किसी हल्की अवितान्य डोरी, जो घर्षणरहित घिरनी पर चढ़ी है, के दो सिरों से बांधा गया है। पिण्डों को मुक्त छोड़ने पर उनके त्वरण तथा डोरी में तनाव ज्ञात कीजिए।


    04:01
    View Solution
  17. प्रयोगशाला के निर्देश फ्रेम में कोई नाभिक विराम में है। यदि वह नाभिक दो छोटे नाभिकों में विघटित हो जाता है, तो यह दर्शाइए कि उत्पाद विपरीत दिशाओं में गति करने चाहिए।


    04:41
    View Solution
  18. दो बिलियर्ड गेंद जिनमें प्रत्येक की संहति 0.05 kg है, `6ms^(-1)` की चाल से विपरीत दिशाओं में गति करती हुई संघट्ट करती है और संघट्ट के पश्चात् उसी चाल से वापस लौटती हैं। प्रत्येक गेंद पर दूसरी गेंद कितना आवेग लगाती हैं?


    03:14
    View Solution
  19. 100 kg संहति की किसी तोप द्वारा 0.020 kg का गोला दागा जाता है। यदि गोले की नालमुखी चाल `80 ms^(-1)` है, तो तोप की प्रतिक्षेप चाल क्या है?


    02:41
    View Solution
  20. कोई बल्लेबाज किसी गेंद को `45^@` के कोण पर विक्षेपित कर देता है। ऐसा करने में वह गेंद की आरम्भिक चाल, जो `54 kmh^(-1)` है, में कोई परिवर्तन नहीं करता। गेंद को कितना आवेग दिया जाता है? (गेंद की संहति 0.15 kg है।)


    08:22
    View Solution
  21. किसी डोरी के एक सिरे से बंधा 0.25 किग्रा. संहति का कोई पत्थर क्षैतिज तल में 1.5 त्रिज्या के वृत्त पर 40 rev/min की चाल से चक्कर लगाता है? डोरी में तनाव कितना है? यदि डोरी 200N के अधिकतम तनाव को सहन कर सकती है, तो वह अधिकतम चाल ज्ञात कीजिए जिससे पत्थर को घुमाया जा सकता है।


    07:28
    View Solution
  22. यदि पत्थर की चाल को अधिकतम निर्धारित सीमा से भी अधिक कर दिया जाए, तथा डोरी यकायक टूट जाए, तो डोरी के टूटने के पश्चात् पत्थर के प्रक्षेप का सही वर्णन निम्नलिखित में से कौन करता है - (a) वह पत्थर झटके के साथ त्रिज्यतः बाहर की ओर जाता है। (b) डोरी टूटने के क्षण पत्थर स्पर्शरेखीय पथ पर उड़ जाता है। (c ) पत्थर स्पर्शी से किसी कोण पर, जिसका परिमाण पत्थर की चाल पर निर्भर करता है, उड़ जाता है।


    02:31
    View Solution
  23. स्पष्ट कीजिए कि क्यों -
    (a) कोई घोड़ा रिक्त दिक्रस्थान में किसी गाड़ी को खींचते हुए दौड़ नहीं सकता। (b) किसी तीव्र गति से चल रही बस के यकायक रूकने पर यात्री आगे की ओर गिरते हैं। (c ) लान मूवर को धकेलने की तुलना में खींचना आसान होता है | (d ) क्रिकेट का खिलाड़ी गेंद को लपकते समय अपने हाथ गेंद के साथ पीछे को खींचता है।


    View Solution

NCERT TEXTBOOK PROBLEMS questions and complete solutions for chapter गति के नियम of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11