Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to NCERT TEXTBOOK PROBLEMS (अतिरिक्त अभ्यास) of chapter गति के नियम of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterगति के नियम
SCIENCE PUBLICATIONNCERT TEXTBOOK PROBLEMS (अतिरिक्त अभ्यास)
Number Of Questions17
Academic Year2023-24
  1. चित्र में 0.04 kg संहति के किसी पिण्ड का स्थिति-समय ग्राफ दर्शाया गया है। इस गति के लिए कोई उचित भौतिक संदर्भ प्रस्तावित कीजिए। पिण्ड द्वारा प्राप्त दो क्रमिक आवेगों के बीच समय-अंतराल क्या है? प्रत्येक आवेग का परिमाण क्या है?


    05:49
    View Solution
  2. चित्र में कोई व्यक्ति `1 ms^(-2)` त्वरण से गतिशील क्षैतिज संवाहक पट्टे पर स्थिर खड़ा है। उस व्यक्ति पर आरोपित नेट बल क्या : है? यदि व्यक्ति के जूतों और पट्टे के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक 0.2 है, तो पट्टे के कितने त्वरण तक वह व्यक्ति उस पट्टे के. सापेक्ष स्थिर रह सकता है? (व्यक्ति की संहति -65 kg)


    09:40
    View Solution
  3. m संहति के पत्थर को किसी डोरी के एक सिरे से बांधकर R त्रिज्या के ऊर्ध्वाधर वृत्त में घुमाया जाता है। वृत्त के निम्नतम तथा उच्चतम बिंदुओं पर ऊर्ध्वाधरतः अधोमुखी दिशा में नेट बल हैं-(सही विकल्प चुनिए)

    यहां `T_1` तथा `v_1` निम्नतम बिंदु पर तनाव तथा चाल दर्शाते हैं। `T_2` तथा `v_2` इनके उच्चतम बिन्दु पर तद्नुरूपी मान हैं।


    03:43
    View Solution
  4. 1000 kg संहति का कोई हेलीकॉप्टर `15 ms^(-2)` के ऊर्ध्वाधर त्वरण से ऊपर उठता है। चालक दल तथा यात्रियों की संहति 300 kg है। निम्नलिखित बलों का परिमाण व दिशा लिखिए -
    (a) चालक दल तथा यात्रियों द्वारा फर्श पर आरोपित बल, (b) चारों ओर की वायु पर हेलीकॉप्टर के रोटर की क्रिया, तथा (c ) चारों ओर की वायु के कारण हेलीकॉप्टर पर आरोपित बल।


    03:49
    View Solution
  5. `15 ms^(-1)` चाल से क्षैतिजतः प्रवाहित कोई जलधारा `10^(-2) m^2` अनुप्रस्थ काट की किसी नली से बाहर निकलती है तथा समीप की किसी ऊर्ध्वाधर दीवार से टकराती है। जल की टक्कर द्वारा, यह मानते हुए कि जलधारा टकराने पर वापस नहीं लौटती, दीवार पर आरोपित बल ज्ञात कीजिए।


    05:26
    View Solution
  6. किसी मेज पर एक-एक रुपये के दस सिक्कों को एक के ऊपर एक करके रखा गया है। प्रत्येक सिक्के की संहति m है। निम्नलिखित प्रत्येक स्थिति में बल का परिमाण एवं दिशा लिखिए -
    (a ) सातवें सिक्के (नीचे से गिनने पर) पर उसके ऊपर रखे सभी सिक्कों के कारण बल, (b) सातवें सिक्के पर आठवें सिक्के द्वारा आरोपित बल, तथा (c ) छठे सिक्के की सातवें सिक्के पर प्रतिक्रिया।


    04:15
    View Solution
  7. कोई वायुयान अपने पंखों को क्षैतिज से `15^@` के झुकाव पर रखते हुए `720 km h^(-1)` की चाल से एक क्षैतिज लूप पूरा करता है। लूप की त्रिज्या क्या है?


    05:55
    View Solution
  8. कोई रेलगाड़ी बिना ढाल वाले 30 m त्रिज्या के वृत्तीय मोड़ पर `54 km h^(-1)` की चाल से चलती है। रेलगाड़ी की संहति `10^6 kg` है। इस कार्य को करने के लिए आवश्यक अभिकेन्द्र बल कौन प्रदान करता है? इंजन अथवा पटरियां? पटरियों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए मोड़ का ढाल-कोण कितना होना चाहिए?


    04:00
    View Solution
  9. चित्र में दर्शाए अनुसार 50 kg संहति का कोई व्यक्ति 25 kg संहति के किसी गुटके को दो भिन्न ढंग से उठाता है। दोनों स्थितियों में उस व्यक्ति द्वारा फर्श पर आरोपित क्रिया-बल कितना है? यदि 700 N अभिलंब बल से फर्श धंसने लगता है, तो फर्श को धंसने से बचाने के लिए उस व्यक्ति को, गुटके को उठाने के लिए कौन-सा ढंग अपनाना चाहिए?


    04:44
    View Solution
  10. 40 kg संहति का कोई बंदर 600N का अधिकतम तनाव सह सकने योग्य किसी रस्सी पर चढ़ता है। (चित्र)। नीचे दी गई स्थितियों में से किसमें रस्सी टूट जाएगी। (a) बंदर` 6 ms^(-1)` त्वरण से ऊपर चढ़ता है, (b) बंदर `4 ms^(-2)` त्वरण से नीचे उतरता है, (c) बंदर `5ms^(-1)` की एकसमान चाल से ऊपर चढ़ता है, (d) बंदर लगभग मुक्त रूप से गुरुत्व बल के प्रभाव में रस्सी से गिरता है। (रस्सी की संहति उपेक्षणीय मानिए।)


    07:41
    View Solution
  11. दो पिण्ड A तथा B जिनकी संहति क्रमश: 5kg तथा 10 kg हैं, एक दूसरे के संपर्क में एक मेज पर किसी दृढ़ विभाजक दीवार के सामने विराम में रखे हैं। पिण्डों तथा मेज के बीच घर्षण गुणांक 0.15 है। 200N का कोई बल क्षैतिजतः A पर आरोपित किया जाता है। (a) विभाजक, दीवार की प्रतिक्रिया, तथा (b)A तथा B के बीच क्रिया-प्रतिक्रिया बल क्या है? विभाजक दीवार को हटाने पर क्या होता है? यदि पिण्ड गतिशील है तो क्या (b) का उत्तर बदल जाएगा? " तथा के बीच अंतर की उपेक्षा कीजिए।


    11:05
    View Solution
  12. 15 kg संहति का कोई गुटका किसी लम्बी ट्रॉली पर रखा है। गुटके तथा ट्रॉली के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक 0.18 है। ट्रॉली विरामावस्था से 20s तक ` 0.5 ms^(-1)` के त्वरण से त्वरित होकर एकसमान वेग से गति करने लगती है। (a) धरती पर स्थिर खड़े किसी प्रेक्षक को, तथा (b) ट्राली के साथ गतिमान किसी अन्य प्रेक्षक को, गुटके की गति कैसी प्रतीत होगी, इसकी विवेचना कीजिए।


    09:49
    View Solution
  13. चित्र में दर्शाए अनुसार किसी ट्रक का पिछला भाग खुला है तथा 40 kg संहति का एक संदूक खुले सिरे से 5m दूरी पर रखा है। ट्रक के फर्श तथा संदूक के बीच घर्षण गुणांक 0.15 है। किसी सीधी सड़क पर ट्रक विरामावस्था से गति प्रारंभ करके `2ms^(-2)` से त्वरित होता है। आरंभ बिंदु से कितनी दूरी चलने पर वह संदूक ट्रक से नीचे गिर जाएगा? (संदूक के आमाप की उपेक्षा कीजिए।)


    06:38
    View Solution
  14. 15 cm त्रिज्या का कोई बड़ा ग्रामोफोन रिकार्ड `33 (1)/(3) ` rev/min की चाल से घूर्णन कर रहा है। रिकार्ड पर उसके केंद्र से 4cm तथा 14cm की दूरियों पर दो सिक्के रखे गए हैं। यदि सिक्के तथा रिकार्ड के बीच घर्षण गुणांक 0.15 है तो कौनसा सिक्का रिकार्ड के साथ परिक्रमा करेगा?


    08:36
    View Solution
  15. आपने सरकस में "मौत के कुएं" (एक खोखला जालयुक्त गोलीय चैम्बर ताकि उसके भीतर के क्रियाकलापों को दर्शक देख सकें) में मोटरसाइकिल सवार को ऊर्ध्वाधर लूप में मोटरसाइकिल चलाते हुए देखा होगा। स्पष्ट कीजिए कि वह मोटरसाइकिल सवार नीचे से कोई सहारा न होने पर भी गोले के उच्चतम बिंदु से नीचे क्यों नहीं गिरता? यदि चैम्बर की त्रिज्या 25m है, तो ऊर्ध्वाधर लूप को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल की न्यूनतम चाल कितनी होनी चाहिए?


    05:55
    View Solution
  16. 70 kg संहति का कोई व्यक्ति अपने ऊर्ध्वाधर अक्ष पर 200 rev/min की चाल से घूर्णन करती 3m त्रिज्या की किसी बलनाकार दीवार के साथ उसके संपर्क में खड़ा है। दीवार तथा उसके कपड़ों के बीच घर्षण गुणांक 0.15 है। दीवार की वह न्यूनतम घूर्णन चाल ज्ञात कीजिए, जिससे फर्श को यकायक हटा लेने पर भी, वह व्यक्ति बिना गिरे दीवार से चिपककर रह सके।


    05:01
    View Solution
  17. R त्रिज्या का पतला वृत्तीय तार अपने ऊर्ध्वाधर व्यास के परितः कोणीय आवृत्ति `omega` से घूर्णन कर रहा है। यह दर्शाइये कि इस तार में डली कोई मणिका `omega lt= sqrt(g//R)` के लिए अपने निम्नतम बिंदु पर रहती है। `omega = sqrt(2g//R )` के लिए, केंद्र से । मनके को जोड़ने वाला त्रिज्य सदिश ऊर्ध्वाधर अधोमुखी दिशा से कितना कोण बनाता है। (घर्षण को उपेक्षणीय मानिए।)


    05:39
    View Solution

NCERT TEXTBOOK PROBLEMS (अतिरिक्त अभ्यास) questions and complete solutions for chapter गति के नियम of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11