Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter गति के नियम of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterगति के नियम
SCIENCE PUBLICATIONउदाहरण
Number Of Questions67
Academic Year2023-24
  1. एक कार तथा एक ट्रक के रेखीय संवेग समान है। दोनों में से किसकी चाल अधिक होगी?


    01:49
    View Solution
  2. कोई अंतरिक्षयात्री अंतरातारकीय आकाश में `100 ms^(-2)` की एकसमान दर से त्वरित अपने अंतरिक्षयान से दुर्घटनावश बाहर फेंक दिया जाता है। जिस क्षण अंतरिक्षयात्री अंतरिक्षयान से बाहर आ जाता है, इसके तुरन्त पश्चात् अंतरिक्षयात्री का त्वरण क्या है? (मान लीजिए कि यात्री पर गुरुत्वाकर्षण बल आरोपित करने के लिए उसके निकट कोई तारा नहीं है।)


    02:53
    View Solution
  3. क्रिकेट के एक मैच में एक गेंदबाज 50 मी./से. के वेग से 450 ग्राम की एक गेंद एक बल्लेबाज की ओर फेंकता है। बल्लेबाज बल्ले को गेंद के सम्पर्क में 0.6 सेकण्ड रखता हुआ, गेंद को उसी वेग से गेंदबाज की ओर लौटा देता है। बल्लेबाज द्वारा लगाये गये बल की गणना करो।


    03:42
    View Solution
  4. 90 `m s^(-1)` चाल से गतिमान `0.04 kg` संहित की कोई गोली लकड़ी के भारी गुटके में धँसकर 60cm दुरी चलकर रुक जाती है । गुटके द्वारा गोली पर लगने वाला औसत अवरोधी बल क्या है ?


    07:19
    View Solution
  5. m द्रव्यमान के किसी कण का किसी समय t सेकण्ड पर विस्थापन है -
    `x = C_0 + C_1 t + C_2 t^2 ` मी.
    इस कण पर कार्यरत बल का मान ज्ञात करो।


    02:51
    View Solution
  6. द्रव्यमान m के एक कण की गति, `y= ut+ 1/2 "gt"^2` से वर्णित है। उस कण पर लगने वाले बल को ज्ञात करो।


    02:26
    View Solution
  7. कोई बल्लेबाज किसी गेंद को आरंभिक चाल जो `12 m^(-1)` है, में बिना परिवर्तन किए उस पर हिट लगाकर सीधे गेंदबाज की दिशा में वापस भेजा देता है। यदि गेंद की संहति 0.15 kg है, तो गेंद को दिया गया आवेग ज्ञात कीजिए। (गेंद की गति रैखिक मानिए)।


    02:57
    View Solution
  8. 0.2 किग्रा. द्रव्यमान की एक गेंद 10 मी./से. के वेग से गति कर रही है। एक खिलाड़ी उसे 0.5 सेकण्ड में स्थिर अवस्था में लाता है। गेंद के आवेग तथा खिलाड़ी द्वारा लगाया गया बल ज्ञात करो।


    03:12
    View Solution
  9. 0.1 किग्रा. द्रव्यमान की एक गेंद एक दीवार से क्षैतिज दिशा में 20 मी./से. के वेग से टकराती है तथा 15 मी./से. के वेग से विपरीत दिशा में लौट जाती है। गेंद द्वारा दीवार को दिये गये आवेग की गणना कीजिए।


    04:01
    View Solution
  10. दो सर्वसम बिलियर्ड गेंदें किसी दृढ़ दीवार से समान चाल से, परन्तु भिन्न कोणों पर टकराती हैं तथा नीचे दर्शाए चित्र की भांति चाल में बिना क्षय हुए परावर्तित हो जाती हैं। (i) प्रत्येक गेंद के कारण दीवार पर बल की दिशा क्या है? तथा (ii) दीवार द्वारा दोनों गेंदों पर लगे आवेगों का अनुपात क्या है?


    08:58
    View Solution
  11. 10 किग्रा. द्रव्यमान की एक बंदूक से 250 मी./से. के वेग से 20 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली दागी जाती है। बंदूक के प्रतिक्षेप वेग की गणना करो।


    05:32
    View Solution
  12. एक 10 किग्रा. का स्थिर बम विस्फोटित होकर 5 किग्रा., 3 किग्रा.तथा 2 किग्रा. के तीन भागों में विभक्त हो जाता है। यदि 3 किग्रा. व 2 किग्रा. के टुकड़े परस्पर लम्बवत् दिशाओं में क्रमशः 2 मी./से. व 4 मी./से. की चाल से गतिमान होते हैं तो 5 किग्रा. द्रव्यमान के टुकड़े की चाल ज्ञात करो।


    05:30
    View Solution
  13. एक कन्वेयर बेल्ट पर प्रति सेकण्ड 100 ग्राम. द्रव्यमान ऊपर से ऊर्ध्वाधर गिर रहा है। यदि बेल्ट 5 सेमी./से. के समान वेग से क्षैतिज दिशा में गतिशील है तो बेल्ट पर लगने वाला बल ज्ञात करो।


    03:15
    View Solution
  14. `5 xx 10^3` किग्रा. द्रव्यमान के रॉकेट से `1.2 xx 10^3` मी./से. की चाल से कितनी गैस प्रति सेकण्ड निकलनी चाहिये जिससे उसे प्रारंभ में ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर `20 m//s^2` का त्वरण प्राप्त हो सके?


    04:45
    View Solution
  15. एक निकाय पर तीन संगामी बल `vecF_1 = 2hati` न्यूटन `vecF_2 = - 6hatj` न्यूटन तथा `vecF_3 = 3 hatj` न्यूटन कार्यरत है। क्या वस्तु सन्तुलन की स्थिति में है? यदि नहीं तो संतुलन स्थिति के लिए कितना बल और लगाना चाहिए?


    06:21
    View Solution
  16. 6 kg संहति के किसी पिण्ड को छत से 2 m लंबाई की डोरी द्वारा लटकाया गया है। डोरी के मध्य-बिन्दु पर चित्र में दर्शाए अनुसार क्षैतिज दिशा में 50 N बल लगाया जाता है। साम्यावस्था में डोरी ऊर्ध्वाधर से कितना कोण बनाती है? डोरी की संहति को नगण्य मानिए।


    02:07
    View Solution
  17. कोई बॉक्स रेलगाड़ी के फर्श पर स्थिर रखा है। यदि बॉक्स तथा रेलगाड़ी के फर्श के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक 0.15 है, तो रेलगाड़ी का वह अधिकतम त्वरण ज्ञात कीजिए जो बॉक्स को रेलगाड़ी के फर्श पर स्थिर रखने के लिए आवश्यक है।


    04:47
    View Solution
  18. 4kg का कोई गुटका एक क्षैतिज समतल पर रखा है (चित्र)। समतल को धीरे-धीरे तब तक आनत किया जाता है जब तक क्षैतिज से किसी कोण `theta = 15^@` पर वह गुटका सरकना आरंभ नहीं कर देता है। पृष्ठ और गुटके के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक क्या है?


    04:14
    View Solution
  19. एक पिण्ड 5 मी./से. की चाल से एक क्षैतिज धरातल पर फिसल रहा है। यदि धरातल व पिण्ड के मध्य गतिक घर्षण गुणाक 0.2 हो तो स्थिर अवस्था में आने तक पिण्ड द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात करो।


    04:06
    View Solution
  20. एक क्षैतिज पृष्ठ पर 4 किग्राभार के पिण्ड को खींचने के लिए 2 किग्रा. भार के न्यूनतम बल की आवश्यकता होती है। घर्षण कोण की गणना कीजिए।


    02:29
    View Solution
  21. चित्र में दर्शाए ब्लॉक-ट्रॉली निकाय का त्वरण क्या है, यदि ट्रॉली और पृष्ठ के बीच गतिज घर्षण गुणांक 0.04 है? डोरी में तनाव क्या है? , डोरी की संहति नगण्य मानिए।


    View Solution
  22. वह अधिकतम चाल ज्ञात करो जिससे एक कार 36 मीटर त्रिज्या के घुमाव पर सुरक्षित घूम सके जबकि कार के टायर तथा सड़क के मध्य घर्षण गुणांक = 0.4


    04:24
    View Solution
  23. 7 मी./से. समान चाल से एक साईकिल सवार बिना झुके कम से कम कितनी त्रिज्या के समतल मोड़ पर सुरक्षित चल सकता है। साईकिल टायर तथा सड़क के मध्य घर्षण गुणांक `(1/4)` है |


    04:09
    View Solution
  24. 18 km/h की चाल से समतल सड़क पर गतिमान कोई साइकिल सवार बिना चाल को कम किए 3m त्रिज्या का तीव्र वर्तुल मोड़ लेता है। टायरों तथा सड़क के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक 0.1 है | क्या साइकिल सवार मोड़ लेते समय फिसल क्र गिर जायेगा ?


    03:47
    View Solution
  25. एक कार 200 मीटर त्रिज्या की वृत्ताकार सड़क पर गतिशील है जिसका करवट कोण `10^@` है यदि कार के पहियों व सड़क के मध्य घर्षण गुणांक 0.25 हो तो कार की सुरक्षित अधिकतम चाल की गणना कीजिए।


    02:32
    View Solution
  26. 300 m त्रिज्या वाले किसी वृत्ताकार दौड़ के मैदान का ढ़ाल `15^@` है। यदि मैदान और रेसकार के पट्टियों के बीच घर्षण गुणांक 0.2 है, तो (a) टायरों को घिसने से बचाने के लिए रेसकार की अनुकूलतम चाल, तथा (b) फिसलने से बचने के लिए अधिकतम अनुमेय चाल क्या है?


    02:40
    View Solution
  27. एक 2 किग्रा के पिण्ड पर परस्पर लम्बवत् दो बल 4 न्यूटन व 3 न्यूटन के कार्यरत है। पिण्ड के त्वरण का परिमाण व दिशा ज्ञात करो।


    02:47
    View Solution
  28. 1400 किलोग्राम द्रव्यमान वाली कार पर 4200 न्यूटन का बल लगाया गया है। (i) उसमें कितना त्वरण उत्पन्न होगा? (ii) यदि वह कार विरामावस्था से गति करना प्रारंभ करें तो 8 सेकण्ड के पश्चात् उस कार का वेग कितना होगा?


    02:50
    View Solution
  29. एक क्षैतिज धरातल पर स्थित 10 किग्रा. द्रव्यमान के एक पिण्ड को 5 सेकण्ड में 10 मी./से. का वेग प्रदान करने के लिए आवश्यक बल का मान ज्ञात करो। पिण्ड तथा धरातल के मध्य नियत घर्षण बल 5 न्यूटन के बराबर है।


    04:04
    View Solution
  30. एक वस्तु पर 9.8 न्यूटन का बल 10 सेकण्ड तक निरन्तर क्रियारत रहता है। इस समय में यह वस्तु विरामवस्था से चलना प्रारंभ करके 10 मीटर की दूरी पार कर लेती है। उस वस्तु का द्रव्यमान ज्ञात करो।


    03:00
    View Solution
  31. 200 मीटर प्रति सेकण्ड वेग से गतिमान 20 ग्राम द्रव्यमान वाली गोली एक बालू से भरे थैले से टकराकर बालू में 3 सेमी. धंसने के उपरान्त विरामवस्था में आ जाती है। बालू द्वारा गोली पर आरोपित प्रतिरोध बल ज्ञात करो।


    03:23
    View Solution
  32. एक पिण्ड पर तीन बल कार्यरत है (i) 8 न्यूटन पूर्व की ओर (ii) 3 न्यूटन पश्चिम की ओर व (iii) 5 न्यूटन उत्तर की ओर। इनका परिणामी बल ज्ञात कीजिए।


    04:32
    View Solution
  33. एक 6 किग्रा. के लकड़ी के गट्टे पर 3 न्यूटन के दो बल एक साथ क्रियारत है - (i) यदि ये बल आपस में `90^@` का कोण बनाते हैं तो गट्टे में उत्पन्न त्वरण का परिमाण और दिशा ज्ञात कीजिए। (ii) यदि बल एक दिशा में हो तो त्वरण क्या होगा? (ii) यदि बल विपरीत दिशा में लग रहे हों तो त्वरण क्या होगा?


    10:12
    View Solution
  34. 0.5 किग्रा भारी हथौड़ा 6.0 मी./से. के वेग से एक कील के सिरे पर टकराकर उस कील को 5 सेमी. अन्दर धकेल देता है। यदि कील का द्रव्यमान उपेक्षणीय हो तो - (i) टक्कर के पश्चात् त्वरण क्या था? (ii) टक्कर में कितना समय लगा? (iii) आवेग क्या था?


    05:02
    View Solution
  35. एक 5 किग्रा द्रव्यमान की वस्तु में `4 m//s^2` का त्वरण उत्पन्न करने के लिए कितने बल की आवश्यकता होगी?


    01:18
    View Solution
  36. 100 किग्रा. द्रव्यमान वाली एक गाड़ी 5 मी./से. के वेग से गतिमान है। इसे `1/10` सेकण्ड में विरामावस्था में लाने के लिए कितना बल लगाना पड़ेगा?


    03:45
    View Solution
  37. 400 न्यूटन का बल एक वस्तु में ` 8m//s^2` का त्वरण उत्पन्न करता है। उस वस्तु का द्रव्यमान कितना है? यदि यह वस्तु 5 सेकण्ड में 125 मीटर चलती है तो वस्तु का प्रारंभिक वेग ज्ञात कीजिए।


    02:38
    View Solution
  38. एक 2 किग्रा. द्रव्यमान के पिण्ड की चाल 10 सेकण्ड में 4 मी./से. से 10 मी./से. हो जाती है। बल का परिमाण व दिशा ज्ञात कीजिए।


    03:16
    View Solution
  39. यदि कोई बल 5 किग्रा. की वस्तु में `2m//s^2` का त्वरण उत्पन्न करता है तो वह 200 ग्राम की वस्तु में कितना त्वरण उत्पन्न करेगा? बल का मान ज्ञात करो।


    02:55
    View Solution
  40. एक 25 ग्राम द्रव्यमान की गेंद 5 मी. की ऊँचाई से गिरती है तथा फर्श से टकराकर पुनः 1.8 मीटर की ऊँचाई तक जाती है। यदि गेंद फर्श के सम्पर्क में 0.5 सेकण्ड तक रही तो गेंद तथा फर्श के मध्य आवेग व औसत बल का परिकलन कीजिए।


    05:54
    View Solution
  41. ` 2 xx 10^4` किग्रा. द्रव्यमान के एक स्थिर रॉकेट पर `2 xx 10^5` न्यूटन बल 30 सेकण्ड तक लगाया जाता है। 30 सेकण्ड के पश्चात् रॉकेट का वेग ज्ञात कीजिए।


    03:32
    View Solution
  42. 10 मी/से. की चाल से गतिशील 15 किग्रा. द्रव्यमान के पिण्ड पर उसको रोकने के लिये 20 न्यूटन बल लगाया जाता है। पिण्ड को रुकने में कितना समय लगेगा?


    03:40
    View Solution
  43. 5 न्यूटन बल `m_1` द्रव्यमान वाली वस्तु को `8 m//s^2` तथा `m_2` द्रव्यमान की वस्तु को `24 m//s^2` का त्वरण प्रदान करता है। यदि इन दोनों को बाँध दिया जाए तो यह बल अब कितना त्वरण प्रदान करेगा?


    04:13
    View Solution
  44. एक पिण्ड पर निम्न चार बल कार्यरत हैं - (i) 6 न्यूटन पूर्व की ओर, (ii) 5 न्यूटन उत्तर की ओर, (iii) 2 न्यूटन पश्चिम की ओर व (iv)2 न्यूटन दक्षिण की ओर। पिण्ड पर कार्यरत परिमाणी बल का परिकलन कीजिए।


    06:15
    View Solution
  45. एक किग्रा. द्रव्यमान का एक पिण्ड घर्षण रहित टेबिल पर रखा हुआ है उस पर 2 सेकण्ड तक एक नियत बल लगाकर हटा लिया जाता है। अगले 2 सेकण्ड में पिण्ड 20 मीटर दूरी तय करता है। उस पर लगाए गए बल की गणना कीजिए।


    View Solution
  46. एक 4 किलोग्राम की गोली 2000 किग्रा. की एक तोप से 1500 मी./से. के वेग से छोड़ी जाती है। तोप का प्रतिक्षेप वेग ज्ञात करो।


    04:33
    View Solution
  47. एक रॉकेट की मोटर 1000 किग्रा. ईधन तथा ऑक्सीजन के मिश्रण को प्रति सेकण्ड जलाती है। बाहर फेंकने का आपेक्षिक वेग 700 मी./से. का है। रॉकेट का श्रस्ट ज्ञात करो।


    02:01
    View Solution
  48. एक रॉकेट में ईधन 100. किग्रा./से. की दर से जलता है तथा वह गैस के रूप में `2 xx 10^3` मी./से. के वेग से बाहर निकलता है। गैस द्वारा रॉकेट पर लगाये गये बल का मान ज्ञात करो।


    01:48
    View Solution
  49. 30 kg के रॉकेट में ऊपर की ओर `6.0 m//s^2` का त्वरण उत्पन्न करने के लिए कितने प्रणोद बल की आवश्यकता होगी?


    02:55
    View Solution
  50. एक गतिमान गोला जिसका द्रव्यमान 30 किग्रा. तथा वेग 48 मी./से. है, विस्फोट के पश्चात् दो खण्डों में विभक्त हो जाता है। इन खण्डों के द्रव्यमान 18 तथा 12 किग्रा. है। यदि विस्फोट के पश्चात् अधिक द्रव्यमान वाला खण्ड विरामावस्था में आ जाए तो खण्ड का वेग ज्ञात करो।


    05:46
    View Solution
  51. एक किग्रा. द्रव्यमान का एक बम विस्फोट के कारण तीन भागों 1:1:3 के अनुपात में विभाजित हो जाता है। यदि समान द्रव्यमान के टुकड़े परस्पर लम्बवत् दिशा में 25 मी./से. की चाल से गतिमान होते हैं तो भारी टुकड़े की चाल की गणना कीजिए।


    08:02
    View Solution
  52. 25 किग्रा. की एक मशीनगन से 25 ग्राम की गोलियाँ 5 गोली प्रति सेकण्ड की दर तथा 300 मी./से. की चाल से दागी जाती है। मशीनगन को अपनी स्थिति में बनाये रखने के लिए आवश्यक बल की गणना कीजिए।


    View Solution
  53. एक व्यक्ति तथा एक ठेला गाड़ी का द्रव्यमान क्रमशः 50 किग्रा. व 100 किग्रा. है। 0.1 मी./से. के वेग से गतिशील गाड़ी पर वह व्यक्ति गाड़ी के चलने की दिशा में भाग कर चढ़ जाता है। अब गाड़ी व व्यक्ति का वेग 0.6 मी./से. हो जाता है। व्यक्ति किस वेग से भाग रहा था?


    03:14
    View Solution
  54. v वेग से गतिशील m किग्रा. का एक गोला एक लटके हुए रेत के बोरे में फँसकर रुक जाता है। यदि बोरे का द्रव्यमान M हो तथा वह h ऊँचाई तक ऊपर उठ जाये तो गोले का वेग ज्ञात करो।


    05:25
    View Solution
  55. एक 2 किग्रा. का ब्लॉक `30^@` के धर्षण रहित आनत तल पर फिसलता है। तल पर 4 मी. की दूरी तय करने में कितना समय लगेगा?


    03:12
    View Solution
  56. एक 3 किग्रा. द्रव्यमान का पिण्ड द्रव्यमान रहित रस्सी के द्वारा लटकाया गया है। रस्सी के मध्य बिन्दु पर एक 20 न्यूटन का बल क्षैतिज दिशा में लगाया जाता है। रस्सी का साम्यावस्था में ऊर्ध्वाधर तल से कोण ज्ञात कीजिए।


    02:49
    View Solution
  57. 30 ग्राम द्रव्यमान का एक पिण्ड एक लम्बे धागे से बँधा है। एक क्षैतिज बल उस पिण्ड को इस प्रकार विस्थापित करता है कि अब धागा ऊर्ध्वाधर दिशा से `30^@` का कोण बना रहा है। बल का परिमाण संगणित करो।


    05:25
    View Solution
  58. 4 किग्रा. के एक पिण्ड को 3 मीटर लम्बाई की रस्सी के द्वारा छत से लटकाया गया है। रस्सी के मध्य बिन्दु पर 30 न्यूटन का बल क्षैतिज दिशा में लगाया जाता है। साम्यावस्था की स्थिति के लिए ऊर्ध्वाधर के साथ बनाया जाने वाला कोण ज्ञात कीजिए। रस्सी का द्रव्यमान नगण्य है।


    02:12
    View Solution
  59. चित्रानुसार 15 किग्रा. द्रव्यमान का एक बक्सा तीन डोरियों से लटकाया गया है। डोरियों में तनाव ज्ञात कीजिए। (डोरियों का दव्यमान नगण्य मान लिया जाये।) `(sin 28^@ = 0.469, sin 47^@ = 0.731, cos 28^@ = 0.883, cos 47^@ = 0.682)`


    09:48
    View Solution
  60. एक धातु का एक ब्लॉक धातु से बनी नत तल की सतह पर रखा हुआ है तथा सतह क्षैतिज के साथ `30^@` का कोण बनाती है। यदि ब्लॉक का द्रव्यमान 0.5 किग्रा. तथा घर्षण गुणांक 0.2 है तो- (i) वस्तु को फिसलने से रोकने के लिए आवश्यक बल क्या होगा? (ii) सतह पर ऊपर की ओर गति कराने में बल क्या होगा?


    12:44
    View Solution
  61. 10 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली क्षैतिज दिशा में एक किग्रा. द्रव्यमान के गुटके की ओर दागी जाती है। गोली गुटके में फँस जाती है तथा गोली व गुटके का निकाय स्थिर अवस्था में आने तक 20 मीटर की दूरी तय करते हैं। गोली गुटके से जिस वेग से टकराती है उसका परिकलन कीजिए।


    05:01
    View Solution
  62. दो 7 किग्रा. और 12 किग्रा. के भार एक भारहीन और अप्रसरणशील डोरी के दोनों सिरों से लटके हुए हैं जो एक घिरनी पर होकर जाती है। जब भारों को छोड़ दिया जाता है तो उनका त्वरण और डोरी में तनाव ज्ञात करो।


    05:48
    View Solution
  63. किसी कोमल क्षैतिज फर्श पर 2 kg संहति का लकड़ी का गुटका रखा है (चित्र)। जब इस गुटके के ऊपर 25kg संहति का लोहे का बेलन रखा जाता है तो फर्श स्थिर गति से नीचे धैंसता है तथा गुटका व बेलन एक साथ `0.1ms^(-1)` त्वरण से नीचे जाते हैं। गुटके की फर्श पर क्रिया (a) फर्श के धंसने से पूर्व तथा (b) फर्श के धंसने के पश्चात् क्या है? `g= 10 ms^(-2)` लीजिए। समस्या में क्रिया-प्रतिक्रिया युगलों को पहचानिए।


    06:55
    View Solution
  64. एक मोटर साइकिल सवार क्षैतिज वृत्ताकार पथ पर `36 km//hrs ` के वेग से घूम रहा है। अपना संतुलन बनाये रखने के लिए वह भीतर की ओर किस कोण से झुकेगा? जबकि वृत्ताकार पथ की त्रिज्या 200 मीटर है।


    03:32
    View Solution
  65. यदि किसी वृत्ताकार मोड़ की त्रिज्या 0.1 किमी. है। `60 km//hrs` से चलने वाले वाहन के लिए सड़क का करवट कोण कितना होना चाहिए।


    04:03
    View Solution
  66. एक वाहन b चौड़ाई तथा R वक्रता त्रिज्या की सड़क पर v वेग से गतिशील है। वाहन पर अपकेन्द्री बल का प्रतिकार करने के लिए सड़क के बाह्य तथा आन्तरिक किनारों के मध्य आवश्यक ऊँचाई में अन्तर ज्ञात कीजिए।


    05:27
    View Solution
  67. 20 मीटर त्रिज्या के मोड़ पर 10 मी./से. की चाल से एक कार की सुरक्षित गति के लिए सड़क का करवट कोण कितना होना चाहिए?


    03:38
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter गति के नियम of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11